POCO F5 Pro भारत में होगा 9 मई को लॉन्च! पहले ही लीक हुई इमेज और ये डिटेल्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

POCO F5 Pro Image and Specs Leaked: पिछले कुछ समय से पोको का अपकमिंग एफ5 सीरीज सुर्खियों में है। पोको एफ5 सीरीज में पोको एफ5 और पोको एफ5 प्रो शामिल है। दोनों ही फोन अलग-अलग तरह से अफवाहों में हैं। अफवाहों में पोको एफ5 चीन में पहले से उपलब्ध रेडमी नोट 12 टर्बो (Redmi Note 12 Turbo) और रेडमी के60 Redmi K60 का रीब्रांड हो सकता है।
वहीं, पोको एफ5 प्रो की भी कई जानकारी लीक के जरिए सामने आ रही है। विश्व स्तर पर पोको एफ5 सीरीज लॉन्च होने वाला है, जिसमें शामिल एफ5 प्रो का प्रमोशनल कंटेंट इंटरनेट पर लीक हो गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्रसिद्ध टिप्सटर SnoopyTech ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोको एफ 5 प्रो स्मार्टफोन की प्रोमो इमेज लीक की है। साथ ही स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी भी दी है। लीक इमेज से पता चलता है कि OPPO F5 Pro फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Flipkart Big Saving Days: 4K रिजॉल्यूशन वाला ये 55 इंच Smart TV हुआ सस्ता! कीमत हुई सिर्फ इतनी
लीक के मुताबिक अपकमिंग पोको एफ5 प्रो स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 3200 x 1440 पिक्सल और QHD+ रेजोल्यूशन का स्पोर्ट मिलेगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला ये फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलेगा।
बात करें अन्य खासियत की तो फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जो 256GB का UFS 3.1 स्टोरेज और 12GB LPDDR5 रैम से जुड़ा जाएगा। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
बैटरी के साथ अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 5,160mAh की पावरफुल बैटरी हो सकती है, जिसमें 67W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के तौर पर फोन में डुअल सिम, 5G, GPS, वाईफाई 802.11ax, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: