Flipkart Big Saving Days: 4K रिजॉल्यूशन वाला ये 55 इंच Smart TV हुआ सस्ता! कीमत हुई सिर्फ इतनी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Big Saving Days 2023 Smart TV: स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट फ्रेंडली टीवी नहीं मिल रहा है? तो अब आप 55 इंच का टीवी अपनी बजट में खरीद सकते हैं। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल चल रही है जिसका फायदा उठाकर आपको सस्ते में नया 55 इंच स्मार्ट टीवी मिल सकता है।
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं। इनमें स्मार्ट टीवी को भी कम कीमत में खरीदने का मौका है। सेल का फायदा उठाकर आप 55 इंच का टीवी आधे से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस टीवी को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है?
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में ब्लौपंकट क्यूएलईडी अल्ट्रा एचडी गूगल टीवी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस 55 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 59,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर ये 35,999 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत पर कुल 40 प्रतिशत छूट मिल रही है। जबकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद टीवी और सस्ता हो सकता है।
ब्लौपंकट क्यूएलईडी अल्ट्रा एचडी गूगल टीवी पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके आप 2,250 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस ऑफर को अप्लाई करने पर स्मार्ट टीवी की 33,749 रुपये हो जाएगा।
सबसे ज्यादा छूट का फायदा आपको एक्सचेंज ऑफर से हो सकता है। ब्लौपंकट क्यूएलईडी अल्ट्रा एचडी गूगल टीवी पर 7000 रुपये का एक्सचेंज बोनस डिस्काउंट है। इसका फायदा उठाने के लिए आपको पुराना स्मार्ट टीवी बदलना होगा। अगर आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा मिलता है तो स्मार्ट टीवी की कीमत आपके लिए 7000 रुपये तक कम हो सकती है।
बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद ये 55 इंच का स्मार्ट टीवी आपके लिए 26,749 रुपये तक पड़ सकता है। हालांकि, इसके लिए टर्म्स एंड कंडिशन्स अप्लाई है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: