POCO C51 पर 3 हजार की सीधी छूट, इन ऑफर्स से कीमत हो जाएगी सिर्फ 549 रुपये!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

POCO C51 Price Cut Offers: बजट कम होने पर आप पोको का लेटेस्ट फोन खरीद सकते हैं। 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च हुआ 64GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन भारी छूट के साथ मिल रहा है। फोन को हाल ही में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत पर अब सीधा 3 हजार का डिस्काउंट है। आइए आपको पोको सी51 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
भारत में पोको को फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बेचा जा रहा है। इसका 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसे अब 3000 रुपये की छूट के साथ सिर्फ 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
फ्लिपकार्ट से आप फोन को बिना किसी ऑफर को अप्लाई किए 3000 की छूट के साथ 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि, ऑफर्स के जरिए फोन पर अधिक छूट पाई जा सकती है। ऐसे में फोन की कीमत सिर्फ 549 रुपये हो सकती है।
बैंक ऑफर की अगर बात करें तो फ्लिपकार्ट पर पोको सी51 को खरीदने के लिए कार्ड डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो 5 प्रतिशत कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आपको स्पेशल कीमत ऑफर के तहत अतिरिक्त 3000 रुपये की छूट कैशबैक या कूपन के जरिए मिल सकती है।
अगर आप पोको सी51 को सिर्फ 549 रुपये में खरीदने का सोच रहे हैं तो इसके लिए एक्सचेंज ऑफर अप्लाई करना जरूरी है। फोन पर 6,450 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए आपको एक ऐसा फोन चेंज करना होगा जो लेटेस्ट मॉडल में आने के अलावा एक अच्छे कंडिशन के साथ होना चाहिए।
अगर आपके द्वारा चेंज किया गया फोन ऐसा हुआ तो आपको एक्सचेंज डिस्काउंट का पूरा लाभ मिल सकता है। फोन की कीमत पर 6,450 रुपये एक्सचेंज डिस्काउंट मिलने के बाद आप इसे 6,999 रुपये की जगह सिर्फ 549 रुपये में खरीद सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: