POCO C51 Launch Price in India: पोको ने आखिरकार अपने सी सीरीज में नया मॉडल भारत में उतार ही दिया है। कंपनी ने फ्लिपकार्ट के माध्यम से पोको सी51 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अपने ग्राहकों को बनाएं रखने और अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनी को टक्कर देने के लिए कंपनी ने 10 हजार रुपये से कम कीमत का फोन मार्केट में उतारा है।
लॉन्च से पहले ही कंपनी अपने पोको सी31 की तुलना लेटेस्ट मॉडल पोको सी51 से कर रही है। दोनों में MediaTek Helio G36 चिपसेट है, लेकिन कीमत और फीचर्स समेत डिजाइन में काफी अंतर है। आइए पोको सी51 की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए – Jio दे रहा है 100 रुपये से कम में कॉलिंग, OTT समेत कई सुविधा का लाभ! जानिए
POCO C51 Price and Availability in India
भारत में पोको की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट के जरिए पोको सी51 को लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। भारत में इसका सिंगल वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज पेश किया गया है। कंपनी ने लॉन्च डेट कीमत के तहत 7,799 रुपये में फोन को पेश किया है। हालांकि, इसकी कीमत 9,999 रुपये हैं।
POCO C51 Sale Date Flipkart India
भारत में पोको सी51 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। सेल के पहले दिन फोन को 7,799 रुपये में खरीदने का मौका मिल सकता है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन को 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
POCO C51 Specifications
पोको सी51 में 6.52 इंच (16.56 सेमी) का एचडी + आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो 269 पीपीआई, 1600×720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 20: 9 के आस्पेक्ट रेश्यो के साथ है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा कोर (2.2 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर) मीडियाटेक हीलियो जी36 शामिल है।
Android Go Edition पर आधारित इस फोन में 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी रैम शामिल है। फोन में एक शानदार टर्बो रैम फ़ंक्शन शामिल है जो आपको जब भी जरूरत हो 7 जीबी तक रैम तक पहुंच प्रदान करता है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी है। ये माइक्रो-यूएसबी के जरिए चार्ज होती है। इसमें पोर्टनॉन-रिमूवेबल बैटरी सपोर्ट मिलता है।
और पढ़िए – Samsung का ये धांसू 5G हुआ बेहद सस्ता! ऐसे सिर्फ 540 रुपये में खरीद सकेंगे फोन
वहीं, अगर कैमरे की बात करें तो पोको सी51 में f/f2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.00, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर और फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसका माप 164.90 x 76.75 x 9.09 मिमी (ऊंचाई x चौड़ाई x मोटाई) है और वजन 192.00 ग्राम है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
9 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
11 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
12 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
14 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines