Samsung का ये धांसू 5G हुआ बेहद सस्ता! ऐसे सिर्फ 540 रुपये में खरीद सकेंगे फोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Samsung Cheapest 5G Smartphone Sale: क्या आप एक नया 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके पास शायद एक अच्छा मौका है जिसका फायदा उठाकर आप सस्ते में 5जी फोन खरीद सकते हैं।
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी असल कीमत से काफी कम में मिल रहा है। इस पर मिल रहे ऑफर्स को अप्लाई करके आप फोन को केवल 540 रुपये में खरीद सकते हैं। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एफ14 के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की कीमत 18,490 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर ये 13 प्रतिशत यानी 2500 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इस तरह से सैमसंग गैलेक्सी एफ14 को 15,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।
फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी F14 को बैंक ऑफर के साथ भी बेचा जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5% तक का कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा कोटक क्रेडिट कार्ड से लेनदेन पर 10 प्रतिशत की छूट शामिल है। आप अगर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड या ईएमआई लेनदेन करेगे तो 1500 की छूट का लाभ पा सकते है। इसके अलावा विशेष कीमत के तहत 2500 रुपये तक का प्राइज कैशबैक या कूपन शामिल है।
सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी को फ्लिपकार्ट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर के जरिए बेचा जा रहा है। गैलेक्सी एफ14 पर 15,450 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। अगर आप ये एक्सचेंज ऑफर का पूरा फायदा पाने में सफल रहे तो फोन की कीमत पर 15,450 रुपये तक का छूट पा सकते हैं। ऐसे में फोन की कीमत 15,990 रुपये की जगह सिर्फ 540 रुपये तक पड़ सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: