Poco C50 Smartphone Launch Price in India: भारत में पोको ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन उतार दिया है जोकि सी सीरीज का हिस्सा है। पोको सी50 एक दमदर स्मार्टफोन है जिसे पहले Redmi A1+ के रूप में घोषित किया गया था। फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी समेत कई खास फीचर्स हैं। आइए पोको सी50 की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Cheapest Smart TV: नहीं मिलेगा फिर ऐसा मौका, केवल 999 रुपये में मिल रहा है 32 इंच का स्मार्ट टीवी!
Poco C50 Smartphone Specifications
पोको सी50 में वाटर-ड्रॉप नॉच के साथ 6.52 इंच का डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन HD + रिज़ॉल्यूशन वाला IPS LCD पैनल और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन को दो रैम वैरिएंट और सिंगल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। दोनों की कीमत अलग-अलग है। ये फोन एंड्रॉइड 12 गो एडिशन आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।
Poco C50 Smartphone Battery and Camera
इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगी। कैमरे की बात करें तो इसके पीछे दो कैमरे हैं जिनमें से एक डेप्थ सेंसर और दूसरा 8MP f/2.0 वाइड कैमरा है। फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें सुरक्षा प्रदान करने वाला एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
और पढ़िए –Jio Family Recharge Plan: एक रिचार्ज से 4 लोग उठा सकेंगे फायदा! जानें बेनिफिट्स
Poco C50 Launch Price and Availability in India
पोको ने अपने सी50 स्मार्टफोन की जानकारी पहले ही फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो साइट पेज के जरिए दे दी थी। वहीं, अब 3 जनवरी, 2023 को कंपनी ने अपना किफायती स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर दिया है। इसके दो रैम वैरिएंट 2GB और 3GB रैम पेश किए गए हैं जबकि, दोनों के साथ स्टोरेज 32GB ही है।
सेल की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर पोको सी50 की पहली सेल (Poco C50 First Sale Date) 10 जनवरी को है। इस दिन से रॉयल ब्लू और कंट्री ग्रीन में फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। कीमत की बात करें तो 2GB + 32GB मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है, लेकिन इसे 6,249 रुपये के स्पेशल शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इसके 3GB + 32GB मॉडल की कीमत 7,299 रुपये है, लेकिन इसे 6,999 रुपये में पेश किया जाएगा।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
8 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines