आज के समय में मोबाइल फोन के बिना रोजमर्रा के कई काम मुश्किल हो जाते हैं. यही वजह है कि मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी काई भी खबर तेजी से लोगों के बीच पहुंच जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी मोबाइल यूजर्स को 3 महीनों का फ्री रिचार्ज दे रहे है. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह दावा पूरी तरह फर्जी है.
वायरल हो रहा फ्री रिचार्ज का दावा
वायरल पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है. इसके साथ Jio, Airtel, Vi और BSNL जैसी मोबाइल कंपनियों के नाम भी दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट में दावा किया गया है कि मोबाइल यूजर्स के लिए 3 महीने का रिचार्ज मुफ्त कर दिया गया है. तस्वीर को इस तरह तैयार किया गया है कि पहली नजर में यह किसी सरकारी योजना से जुड़ी असली जानकारी लग सकती है.
PIB Fact Check ने बताया पूरा सच
वायरल दावे की जांच PIB Fact Check ने की है. जांच में साफ किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी या भारत सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है, जिसके तहत सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज दिया जा रहा हो. यानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दावा गलत है और लोगों को इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए.
सरकारी नाम और तस्वीर देखकर न करें भरोसा
फर्जी खबरों को असली दिखाने के लिए कई बार सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री, सरकार या किसी बड़ी कंपनी की तस्वीर और लोगो का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे पोस्ट देखने पर लोगों को लगता है कि जानकारी किसी आधिकारिक योजन से जुड़ी है. लेकिन सिर्फ किसी नेता की तस्वीर या कंपनी का नाम देखकर किसी दावे को सही नहीं माना जा सकता.
फ्री रिचार्ज के नाम पर हो सकता है फ्रॉड
ऐसे फर्जी मैसेज में कई बार लोगों को किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है. लिंक खोलने के बाद मोबाइल नंबर या दूसरी निजी जानकारी मांगी जा सकती है. ऐसे में मुफ्त रिचार्ज के लालच में आकर किसी अनजान लिंक पर क्लिक करना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए इस तरह के मैसेज से सावधान रहना जरूरी है.
मैसेज मिलने पर पहले करें जांच
अगर आपको भी 3 महीने के फ्री मोबाइल रिचार्ज से जुड़ा यह मैसेज मिला है तो इसे आगे शेयर न करें. किसी भी सरकारी योजना की जानकारी के लिए पहले आधिकारिक सरकारी वेबसाइट या संबंधिक विभाग के आधिकारिक चैनल पर जानकारी जरूर देखें.
फ्री रिचार्ज का लालच देने वाले ऐसे मैसेज को लेकर सावधान रहना जरूरी है. किसी भी लिंक पर क्लिक करने या अपनी निजी जानकारी साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जांच लें. आपकी थोड़ी सी सावधानी न सिर्फ आपको ऑनलाइन धोखे से बचा सकती है, बल्कि आपके जरिए यह फर्जी खबर दूसरे लोगों तक पहुंचने से भी रुक सकती है.
ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट! ऐसे पता करें आपका फोन कब हो जाएगा आउटडेटेड
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 hr agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
18 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
22 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
23 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines