प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फेसबुक वीडिय कुछ समय के लिए हटाए जाने का मामला अब बड़ा मुद्दा बन गया है. इस घटना के बाद मेटा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए VIP अकाउट्स की सुरक्षा के लिए नए प्रोटोकॉल, नए नियम लागू कर दिए हैं. कंपनी ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस घटना पर खेद जताया है. साथ ही सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटा के ग्लोबल अधिकारियों के साथ जल्द बैठक करने का भी फैसला लिया है.
Meta ने लागू किए नए सुरक्षा प्रोटोकॉल
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईडी सचिव एस कृष्णन ने बताया कि 28 जुलाई के बाद मेटा ने VIP अकउंट्स के लिए ज्यादा सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं. उनका कहना है कि सरकार फिलहाल कंपनी की तरफ से दिए गए स्पष्टीकरण की जांच कर रही है ताकि ये समझा जा सके कि आखिर ये गलती हुई कैसे.
7 से 10 दिनों में होगी अहम बैठक
इस मामले को लेकर सरकार और मेटा के बीच अगले 7 से 10 दिनों में एक हाई कमिशन बैठक होने वाली है. इस बैठक में मेटा के ग्लोबल अधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान टेक्निकल चीजों और पॉलिसी के पहलुओं पर बात होगी. साथ ही सरकार की तरह से उठाए गए सवालों पर मेटा का पक्ष भी सुना जाएगा.
ये भी पढ़ें- Pixel 11 खरीदने वालों को बड़ा झटका! लॉन्च से पहले Google ने बताया कितनी बढ़ सकती है कीमत
सरकार को भेजा खेद पत्र
एस. कृष्णन ने बताया कि इस मामले में मेटा ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस घटना पर खेद जताया है. कंपनी ये भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो हटने के पीछे क्या वजह रही है.
Meta ने ऑटोमेटेड गड़बड़ी को बताया वजह
पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटने के मामले में मेटा ने मांफी मांगते हुए कहा कि ये एक ऑटोमेटेड सिस्टम की गड़बड़ी थी. हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) कंपनी के इस जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. मंत्रालय ने मेटा के सभी बड़े अधिकारियों को तलब किया है. इसी बीच सरकार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर यूजरनेम व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है.
ये भी पढ़ें- फोन से डिलीट हो गई कॉल हिस्ट्री? इस ऐप में भी देख सकते हैं कब-किससे और कितनी देर की बात
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines