---विज्ञापन---

फोन से डिलीट हो गई कॉल हिस्ट्री? इस ऐप में भी देख सकते हैं कब-किससे और कितनी देर की बात

क्या आपको पता है कि जियो ऐप में आपकी 180 दिन तक की कॉल हिस्ट्री देखी जा सकती है. आइए जानते हैं इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

---विज्ञापन---

अगर आप जियो सिम यूजर हैं, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है. MyJio ऐप में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप अपनी कॉल हिस्ट्री की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं. इसमें ये भी पता चल जाता है कि आपने किस दिन, किस समय, किस नंबर पर और कितनी देर तक बात की थी. हालांकि ये सुविधा जितनी उपयोगी है, उतना ही जरूरी है कि आपका फोन सुरक्षित रहे, क्योंकि फोन किसी और के हाथ लगने पर आपकी कॉल हिस्ट्री भी देखी जा सकती है.

MyJio ऐप में मिलती है पूरी जानकारी

MyJio ऐप के जरिए यूजर अपनी कॉल हिस्ट्री आसानी से देख सकते हैं. इसमें हर कॉल की पूरी डिटेल्स उपलब्ध होती है. आप ये जान सकते हैं कि किसी तारीख को किस समय किस नंबर पर कॉल की गई और बातचीत कितनी देर तक चली. जरूरत पड़ने पर यह फीचर काफी काम आता है.

---विज्ञापन---

सुविधा के साथ जुड़ा है प्राइवेसी का सवाल

ये फीचर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके साथ एक सावधानी भी जरूरी है. अगर आपके फोन तक किसी दूसरे व्यक्ति की पहुंच हो जाती है तो वह भी MyJio ऐप के जरिए आपकी कॉल हिस्ट्री देख सकता है. 

ये भी पढ़ें-Jio या Airtel? TRAI की नई रिपोर्ट में सामने आया किस कंपनी ने मारी बाजी, ग्राहक जड़ने में कौन आगे?

---विज्ञापन---

ऐसे देखें MyJio ऐप में कॉल हिस्ट्री

  • सबसे पहले फोन में MyJio ऐप इंस्टॉल करें
  • ऐप खोलने के बाद सबसे ऊपर Mobile ऑप्शन पर टैप करें
  • नीचे स्क्रॉल करने पर Recharge & History सेक्शन में My Statement ऑप्शन चुनें.
  • My Statement पर क्लिक करने के बाद आपको कॉल हिस्ट्री की अवधि चुनने का ऑप्शन दिखेगा.
  • यहां 7 दिन, 15 दिन, 30 दिन या फिर Custom Date चुनें.
  • इसके बाद आप अपनी कॉल हिस्ट्री देख सकेंगे.

180 दिन तक का रिकॉर्ड देख सकते हैं

कंपनी के मुताबिक, ऐप के जरिए आप अधिकतम 180 दिनों तक की कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं. हिस्ट्री देखने के साथ-साथ यूजर के पास तीन ऑप्शन भी होते हैं आप स्टेटमेंट सीधे ऐप में देख सकते हैं, या उसे ईमेल पर मांग सकते हैं या फिर डाउनलोड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Pixel 11 खरीदने वालों को बड़ा झटका! लॉन्च से पहले Google ने बताया कितनी बढ़ सकती है कीमत

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2026 03:50 PM

jio
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola