---विज्ञापन---

PM मोदी का वीडियो हटने के बाद Meta का बड़ा फैसला, VIP अकाउंट्स के लिए लागू किए नए प्रोटोकॉल

PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटने के बाद मेटा बैकफुट पर आ गया है. कंपनी भारत सरकार से माफी मांगते हुए VIP अकाउंट्स के लिए नए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं. जानते हैं डिटेल्स.

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक फेसबुक वीडिय कुछ समय के लिए हटाए जाने का मामला अब बड़ा मुद्दा बन गया है. इस घटना के बाद मेटा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए VIP अकाउट्स की सुरक्षा के लिए नए प्रोटोकॉल, नए नियम लागू कर दिए हैं. कंपनी ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस घटना पर खेद जताया है. साथ ही सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेटा के ग्लोबल अधिकारियों के साथ जल्द बैठक करने का भी फैसला लिया है.

Meta ने लागू किए नए सुरक्षा प्रोटोकॉल

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईडी सचिव एस कृष्णन ने बताया कि 28 जुलाई के बाद मेटा ने  VIP अकउंट्स के लिए ज्यादा सुरक्षा उपाय लागू कर दिए हैं. उनका कहना है कि सरकार फिलहाल कंपनी की तरफ से दिए गए स्पष्टीकरण की जांच कर रही है ताकि ये समझा जा सके कि आखिर ये गलती हुई कैसे.

---विज्ञापन---

7 से 10 दिनों में होगी अहम बैठक

इस मामले को लेकर सरकार और मेटा के बीच अगले 7 से 10 दिनों में एक हाई कमिशन बैठक होने वाली है. इस बैठक में मेटा के ग्लोबल अधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान टेक्निकल चीजों और पॉलिसी के पहलुओं पर बात होगी. साथ ही सरकार की तरह से उठाए गए सवालों पर मेटा का पक्ष भी सुना जाएगा.

ये भी पढ़ें- Pixel 11 खरीदने वालों को बड़ा झटका! लॉन्च से पहले Google ने बताया कितनी बढ़ सकती है कीमत

---विज्ञापन---

सरकार को भेजा खेद पत्र

एस. कृष्णन ने बताया कि इस मामले में मेटा ने भारत सरकार को पत्र लिखकर इस घटना पर खेद जताया है. कंपनी ये भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो हटने के पीछे क्या वजह रही है.

Meta ने ऑटोमेटेड गड़बड़ी को बताया वजह

पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटने के मामले में मेटा ने मांफी मांगते हुए कहा कि ये एक ऑटोमेटेड सिस्टम की गड़बड़ी थी. हालांकि  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) कंपनी के इस जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. मंत्रालय ने मेटा के सभी बड़े अधिकारियों को तलब किया है. इसी बीच सरकार मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर यूजरनेम व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- फोन से डिलीट हो गई कॉल हिस्ट्री? इस ऐप में भी देख सकते हैं कब-किससे और कितनी देर की बात

First published on: Jul 31, 2026 09:03 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola