X Payments Service: दिग्गज माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर यानी एक्स की कमान जब से एलन मस्क ने संभाली है तभी से प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले जहां सिर्फ वेरिफिकेशन के बाद ब्लू टिक हासिल किया जा सकता है, लेकिन पेड सर्विस के बाद यूजर्स के लिए ब्लू टिक हासिल करना मुश्किल नहीं है। सब्सक्रिप्शन प्लान और वेरिफिकेशन के बाद कोई भी अपने अकाउंट में वेरिफाइड टिक हासिल कर पा रहा है। ये अब तक सबसे बड़ा बदलाव है और इसके बाद भी ट्विटर का नाम बदलना, LOGO बदलने जैसे बदलाव भी शामिल रहे हैं।
हालांकि, अभी भी मस्क बदलाव और नई सुविधाओं को लाने में रुके नहीं है। गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए एक्स पर पेमेंट की सुविधा भी जल्दी शुरू की जा सकती है।
जी हां, एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो की ओर से एक पोस्ट के जरिए आगामी सर्विस को लेकर इशारा दिया गया है। इन सर्विसों में पेमेंट की सुविधा भी शामिल है। एक्स की सीईओ ने ये कन्फर्म किया है कि प्लेटफॉर्म पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Apple Offers: सस्ते में खरीदना है iPhone, आईपैड या मैकबुक? देख लें ये डील्स
क्या है X Payments?
गूगल पे (Google Pay), फोनपे (PhonePe) और पेटीएम जैसे ऐप्स की तरह एक्स पेमेंट्स फीचर को रोल आउट किया जाएगा। आगामी नए फीचर को लेकर एक्स की सीईओ ने इशारा करते हुए एक पोस्ट भी साझा की है। इस दौरान एक वीडियो शेयर की गई है जिसमें वीडियो कॉल, शॉपिंग, जॉब सर्च समेत भुगतान करने वाली सुविधाएं शामिल हैं।
एक्स पर क्यों जोड़ी जा रही हैं इतनी सारी सर्विस?
एक्स को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर जाना जाता है, लेकिन जिस तरह से प्लेटफॉर्म के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा नई सर्विस को शुरू करने का फैसला लिया जा रहा है, उससे साफ है कि ये सिर्फ माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहेगा। आगामी फीचर्स में वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉल, पेमेंट सर्विस और शॉपिंग जैसी सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
15 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
17 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines