अगर आपके फोन की आवाज पहले के मुकाबले धीमी हो गई है या स्पीकर से आवाज दबे-दबे जैसी सुनाई दे रही है, तो जरूरी नही कि स्पीकर खराब हो गया हो. कई बार इसकी वजह स्पीकर ग्रिल में जमा धूल और बारीक कण होत हैं. फोन रोज जेब, बैग और अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल होता है, जिससे धीरे-धीरे गंदगी स्पीकर के छोटे-छोटे छेद में जमा हो सकती है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान तरीकों से आप घर पर ही स्पीकर की सफाई कर सकते हैं.
स्पीकर में धूल क्यों जमा होती है?
स्मार्टफोन हमेशा हमारे साथ रहता है. जेब और बैग में रखने के दौरान कपड़ों के रेशे, धूल-मिट्टी और दूसरे बारीक कण स्पीकर की जाली में फंस समय के साथ जब गंदगी ज्यादा जमा हो जाती है तो स्पीकर से निकलने वाली आवाज प्रभावित हो सकती है. यही वजह है कि फोन की आवाज कम या दबी हुई महसूस होने लगती है.
बल्ब ब्लोअर से निकालें धूल
स्पीकर की सफाई के लिए बल्ब ब्लोअर या डस्ट ब्लोअर का इस्तेमाल किया जा सकता है. स्पीकर ग्रिल पर हल्के और कंट्रोल किए हुए हवा के झोंके दें, ताकि ढीली धूल बाहर निकल सके. इसके बाद मुलायम ब्रश से जाली को धीरे-धीरे साफ करें और बाहर की सतह को सूखे कपड़े से पोंछ दें.
सेलो टेप भी आएगा काम
स्पीकर ग्रिल के ऊपर चिपकी बारीक गंदगी निकालने के लिए सेलो टेप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. टेप का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसका चिपचिपा हिस्सा बाहर की तरफ रखते हुए छोटा रोल बना लें. इसे स्पीकर की जाली पर हल्के हाथ से दबाएं और तुरंत हटा लें. इससे ऊपर जमा धूल टेप के साथ बाहर आ सकती है.
ये भी पढ़ें-मोबाइल को एक दिन में कितनी बार चार्ज करना चाहिए? जानिए बैटरी बचाने का सही तरीका
साउंड वेव से भी कर सकते हैं सफाई
कुछ वेबसाइट और ऑनलाइन ऑडियो टूल खास साउंड फ्रीक्वेंसी चलाते हैं, जिनका इस्तेमाल स्पीकर से धूल या नमी हटाने के लिए किया जाता है। इसके लिए ब्राउजर में FixMySpeakers जैसी वेबसाइट खोल सकते हैं या Phone Speaker Dust Cleaner Sound सर्च कर सकते हैं. तेज आवाज वाली साउंड वेव स्पीकर डायफ्राम को वाइब्रेट करती है, जिससे ढीले कण बाहर निकलने में मदद मिल सकती है.
नुकीली चीज से सफाई की गलती न करें
स्पीकर साफ करते समय सुई, पिन या किसी दूसरी नुकीली चीज का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. इससे स्पीकर की जाली या अंदर का हिस्सा खराब हो सकता है. इसी तरह स्पीकर में सीधे पानी, थिनर या ज्यादा लिक्विड डालने से भी बचें.
ज्यादा दबाव वाली हवा से बचें
अगर एयर ब्लोअर या कंप्रेस्ड एयर इस्तेमाल कर रहे हैं तो बहुत ज्यादा प्रेशर न दें. तेज हवा स्पीकर की जाली या अंदर के संवेदनशील हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है. सफाई हमेशा हल्के हाथ और कम दबाव के साथ करें. अगर सफाई के बाद भी आवाज पहले जैसी नहीं होती, तो स्पीकर में हार्डवेयर से जुड़ी समस्या हो सकती है और ऐसे में सर्विस सेंटर की मदद लेना बेहतर रहेगा.
ये भी पढ़ें- फोन का चार्जिंग पोर्ट हो गया ढीला? ये 4 गलतियां आज ही छोड़ दें, वरना बढ़ेगा खर्च
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines