हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सावधान! कहीं हैक तो नहीं हो गया आपका स्मार्ट फोन, कैसे पहचाने?

आजकल स्मार्टफोन में हमारी बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स और निजी डेटा सब मौजूद रहता है। ऐसे में अगर फोन हैक हो जाए तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इस आर्टिकल में जानिए फोन हैक होने के संकेत, जैसे बैटरी का जल्दी खत्म होना, अजीब मैसेज या कॉल आना, ऐप्स का अपने-आप खुलना-बंद होना और हैकिंग से बचने के आसान तरीके।

विज्ञापन
Credit: News 24 Graphic

Phone hacking signs: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल करने या चैट करने की चीज नहीं रह गया है। इसमें हमारी बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स, ऑफिस का डेटा और निजी तस्वीरें सब कुछ मौजूद रहता है। ऐसे में अगर फोन हैक हो जाए, तो यह हमारी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि उनका फोन हैक हो चुका है। आइए कुछ पॉइंट्स में समझते हैं हैक हुए फोन को कैसे करें।

अगर आपका फोन अचानक बहुत स्लो हो जाए और आपने कोई नया या भारी ऐप इंस्टॉल न किया हो, तो यह खतरे की निशानी हो सकती है। इसके अलावा इंटरनेट डाटा का असामान्य रूप से तेजी से खत्म होना भी इस बात का संकेत है कि बैकग्राउंड में कोई वायरस या मैलवेयर काम कर रहा है।

बैटरी का जल्दी खत्म होना

अगर आपके फोन की बैटरी पहले से कहीं ज्यादा जल्दी खत्म होने लगे, तो यह भी हैकिंग का लक्षण हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बैकग्राउंड में कई अनजान प्रोसेस चलते रहते हैं, जो फोन की एनर्जी खा जाते हैं।

विज्ञापन

अजीब कॉल और मैसेज

अगर आपके नंबर से बिना जानकारी के किसी को मैसेज या कॉल जा रहे हैं, या आपको अजीब लिंक और मैसेज लगातार मिल रहे हैं, तो इसे हल्के में न लें। यह साफ संकेत है कि आपके फोन में कुछ गड़बड़ है।

ये भी पढ़ें- Lava ने लॉन्च किया 5G गेमिंग स्मार्टफोन, कम बजट में शानदार फीचर्स

विज्ञापन

फोन का बार-बार हैंग होना

फोन का अचानक हैंग होना, अपने-आप रीस्टार्ट होना या ऐप्स का खुद से खुलना-बंद होना भी हैकिंग की ओर इशारा करता है। इसके अलावा अगर आपके फोन में ऐसे ऐप्स दिखें जिन्हें आपने कभी डाउनलोड ही नहीं किया, तो सावधान हो जाएं।

सोशल मीडिया और ईमेल पर दिक्कतें

अगर आपके सोशल मीडिया या ईमेल अकाउंट से बार-बार लॉगआउट हो रहा है या आपको अजीब-सी एक्टिविटी नोटिफिकेशन मिल रही है, तो इसका मतलब है कि कोई और आपके अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

कैसे बचें

सबसे पहले केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें। थर्ड पार्टी साइट्स से ऐप इंस्टॉल करने से हमेशा बचें। फोन का सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट समय-समय पर जरूर इंस्टॉल करें क्योंकि पुराने वर्जन हैकर्स के लिए आसान टारगेट बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें- शानदार ऑफर: इस Wi-Fi कनेक्शन पर मिल रहा 1000 रुपये का फायदा

विज्ञापन

स्ट्रॉन्ग पासवर्ड और 2FA जरूरी

अपने सभी अकाउंट्स और फोन लॉक के लिए मजबूत पासवर्ड बनाएं और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर ऑन करें। पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल कम करें क्योंकि यह हैकर्स के लिए सबसे आसान रास्ता होता है।

एंटीवायरस और सतर्कता जरूरी

अपने फोन में भरोसेमंद एंटीवायरस या सिक्योरिटी ऐप इंस्टॉल करें, ताकि खतरनाक ऐप्स और वायरस समय रहते ब्लॉक हो जाएं। साथ ही, ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

विज्ञापन

फोन हैकिंग से बचने का सबसे अच्छा तरीका है सावधानी और सही डिजिटल आदतें। अगर आपको ऊपर बताई गई बातें अपने फोन में दिखें, तो तुरंत पासवर्ड बदलें और जरूरत पड़ने पर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट से मदद लें। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola