शानदार ऑफर: इस Wi-Fi कनेक्शन पर मिल रहा 1000 रुपये का फायदा

अगर आप नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये कंपनी आपके लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी इस ऑफर में फ्री इंस्टॉलेशन और कनेक्शन जैसे बेनिफिट्स भी देगी। जानें कैसे ले सकते हैं इस डील का फायदा।

wifi

Credit: News 25 Graphics

अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल नए Wi-Fi कनेक्शन पर अपने ग्राहकों को 1000 रुपेय का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर खास तौर पर अमेजन इंडिया के साथ पार्टनरशिप में शुरू किया गया है।

कैसे मिलेगा 1000 का फायदा

एयरटेल के इस ऑफर में ग्राहकों को सीधे एक ही 1000 का वाउचर नहीं मिलेगा। बल्कि, कंपनी की ओर से 100  रुपये के 10 अलग-अलग वाउचर दिए जाएंगे। इनका इस्तेमाल आप हर महीने आने वाले बिल में कर सकेंगे। यानी अगले 10 महीनों तक आपके बिल पर 100 की छूट मिलेगी।

किन प्लान्स पर मिलेगा लाभ

ये डिस्काउंट वाउचर कई ब्रॉडबैंड प्लान्स पर लागू होंगे। इनमें 599/699, 899, 1199, 1599 और 3999 वाले प्लान शामिल हैं। ये वाउचर किसी और को ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे और केवल पहले 10 महीनों तक ही मान्य रहेंगे।

कैसे रिडीम होंगे वाउचर 

ग्राहक अपने मिले हुए वाउचर को Airtel Thanks App के जरिए रिडीम कर सकते हैं। हर महीने एक बिल पर सिर्फ एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब है कि 10 महीनों तक हर बिल पर आपको लगातार 100 की छूट मिलती रहेगी।

इंस्टॉलेशन और राउटर का फायदा

अगर आप 2500 रुपए का एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो कंपनी आपको इंस्टॉलेशन और राउटर मुफ्त देगी। यानी आपको अलग से इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा। यह डील उन ग्राहकों के लिए और भी बेहतर है जो लंबे समय के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना चाहते हैं।

बुकिंग का आसान तरीका

नया Airtel Wi-Fi कनेक्शन बुक करने के लिए आप सीधे अमेजन पर जा सकते हैं। इसके लिए केवल 99 का बुकिंग अमाउंट देना होगा। यह रकम बाद में इंस्टॉलेशन के समय एडजस्ट कर दी जाएगी। बुकिंग करने के 24 घंटे के भीतर एयरटेल का एक्जीक्यूटिव आपसे संपर्क करेगा और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ