सुबह घर से निकलते वक्स फोन की बैटरी 100 प्रतिशत होती है, लेकिन कुछ ही घंटों में इसका चार्ज तेजी से नीचे आने लगता है. दोपहर तक अगर बैटरी 30 प्रतिशत पर पहुंच जाए तो टेंशन होने लगती है. खासकर सफर के दौरान या ऐसी जगह जहां चार्जिंग की सुविधा न हो, कम बैटरी काफी परेशान कर सकती है. हालांकि हर बार इसके लिए बैटरी को ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. फोन की कुछ सेटिंग्स और बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स भी लगातार बैटरी खर्च करते रहते हैं. अगर आपके फोन की बैटरी भी जरूरत से ज्यादा तेजी से खत्म होती है, तो कुछ छोटी-छोटी सेटिंग्स बदलकर आप काफी फर्क देख सकते हैं.
ऑटो ब्राइटनेस को बंद करके देखें
फोन की स्क्रीन बैटरी खर्च करने वाले सबसे बड़े हिस्सों में से एक है. ज्यादातर स्मार्टफोन में ऑटो-ब्राइटनेस फीचर चालू रहता है जो आसपास को रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की चमक खुद बदलता है. कई बार यह जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस कर देता है और बैटरी तेजी से कम होने लगती है. बेहतर बैटरी बैकअप के लि ब्राइटनेस को जरूरत के हिसाब से मैनुअली लो या मीडियम पर रखना बेहतर है. तेज रोशनी में जरूरत पड़ने पर ही इसे बढ़ाएं.
बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को रोकें
किसी ऐप को स्क्रीन से हटाने के बाद अक्सर हमें लगता है कि वह पूरी तरह बंद हो गया है, लेकिन कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. इस दौरान वे लगातार बैटरी और दूसरे फोन रिसोर्स का इस्तेमाल करते हैं. फोन की सेटिंग में जाकर Battery Usage चेक करें और देखें कि कौन-से ऐप सबसे ज्यादा बैटरी खर्च कर रहे हैं. जिन ऐप्स की जरूरत कम है, उनका बैकग्राउंड यूसेज बंद या रिस्ट्रिक्ट किया जा सकता है.
जरूरत न हो तो लोकेशन और ब्लूटूथ बंद रखें
कैब बुक करने, रास्ता देखने या किसी दूसरे काम के लिए लोकेशन की जरूरत पड़ती है. इसी तरह ईयरबड्स या दूसरी डिवाइस कनेक्ट करने से लिए ब्लूटूथ ऑन करना पड़ता है. लकिन काम खत्म होने के बाद कई लोग इन्हें बंद करना भूल जाते हैं. कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में इन सर्विस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसलिए जब जरूरत न होतो लोकेशन, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसी कनेक्टिविटी सेटिंग्स को बंद रखना बैटरी के लिए फायदेमंद हो सकता है.
वाइब्रेशन और हैप्टिक फीडबैक कम करें
फोन में हर नोटिफिकेश के साथ वाइब्रेशन होने पर अंदर लगी छोटी मोटर एक्टिव होती है और बैटरी खर्च होती है . टाइपिंग के दौरान मिलने वाला हैप्टिक फीडबैक भी लगातार इस्तेमाल होने पर कुछ पावर लेता है. अगर आपको इसकी खास जरूरत नहीं है, तो नोटिफिकेशन का वाइब्रेशन बंद कर सकते हैं या कम कर सकते हैं. इससे खासकर उन लोगों को फायदा मिल सकता है जिनके फोन पर दिनभर लगातर नोटिफिकेशन आते रहत हैं.
ज्यादा बैटरी खाने वाले ऐप्स पहचानें
कुछ ऐप्स दूसरे ऐप्स के मुकाबले ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं. सोशल मीडिया ऐप्स जैसे Facebook और Snapchat के साथ-साथ हैवी गेमिंग ऐप्स भी फोन की बैटरी तेजी से कम कर सकते हैं. अगर आप इन ऐप्स का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करते हैं तो इन्हें हटाना एक विकल्प है. जरूरत हो तो इनके लाइट वर्जन का इस्तेमाल कर सकते हैं या ब्राउजर के जरिए सोशल मीडिया चला सकते हैं.
हैवी ऐप्स का बैकग्राउंड यूसेज करें रिस्ट्रिक्ट
अगर किसी हैवी ऐप को फोन में रखना जरूरी है, तो उसका बैकग्राउंड यूसेज रिस्ट्रिक्ट किया जा सकता है. इससे ऐप को इस्तेमाल करने के बाद उसके बैकग्राउंड में लगातार चलते रहने की संभावना कम हो जाती है. इसके लिए फोन की Battery या App Settings में जाकर संबंधित ऐप की बैटरी सेटिंग चेक करें और जरूरत के मुताबिक बैकग्राउंड एक्टिविटी को सीमित करें.
इन सेटिंग्स पर थोड़ा ध्यान देकर आप फोन को लंबे समय तक चला सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बार-बार चार्जर या पावर बैंक खोजने की परेशानी भी कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें- कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं आ रही साफ? फोन की ये चीज साफ करते ही सुधर सकती है दिक्कत
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
53 mins agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 hr agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines