PF Balance Check Fraud: अगर आप प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ लापरवाही से बचना चाहिए। किसी भी तरह की गई लापरवाही से मिनटों में आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। एक शख्स के साथ हालही में कुछ ऐसी घटना हो चुकी है। अपनी छोटी सी भूल के चलते एक शख्स ने पीएफ चेक करने के दौरान 1.23 लाख रुपये खो दिए।
धोखेबाजों ने शख्स के अकाउंट से पीएफ (PF Balance Check Fraud) के जितने पैसे हो सके उतने खाते से निकाल लिए। दरअसल, शख्स अपने पीएफ अकाउंट से बैलेंस ऑनलाइन चेक कर रहा था। इस दौरान जलसाजों (PF Fraud) की पकड़ में आ गया और उसके खाते से 1.23 लाख रुपये गायब हो गए। आइए जानते हैं कि इस शख्स ने ऑनलाइन पीएफ बैलेंस चेक करने के दौरान क्या भूल की और किस तरह से सुरक्षित तौर पर पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है।
एक गलती से उड़े पीएफ खाते से 1.23 लाख रुपये
दरअसल, इस शख्स ने पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए ऑनलाइन तरीका अपनाने का सोचा, जिसके लिए उसने इंटरनेट पर ईपीओएफओ फोन सर्च किया, जिसमें मिला नंबर फर्जी निकला और वो फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। कॉल करने पर शख्स से ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया और फिर आगे के प्रोसेस को अपनाते हुए वो शख्स जालसाज द्वारा फस गया। इससे पहले की शख्स को थोड़ा भी शक होता कि उसके बैंक से 1.23 लाख रुपये उड़ गए।
याद रखें ये बात
आपको हमेशान याद रखना चाहिए कि ऑनलाइन सर्चिंग पर मिले रैंडम लिंक्स या नंबर फर्जी भी हो सकते हैं। ऐसे में पीएफ बैलेंस को चेक करना एक सही फैसला नहीं है। आपको ध्यान रखना चाहिए कि EPFO की ओर से कभी भी भुगतान करने या किसी तरह के ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है।
ऐसे कर सकते हैं पीएफ बैलेंस चेक
अगर आप ऑनलाइन तरीके से पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो UMANG ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप आपको पीएफ बैलेंस चेक करने का ऑप्शन देता है। इसके अलावा आप चाहें तो मैसेज के जरिए भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए 7738299899 पर ‘ईपीएफओएचओ यूएएन ईएनजी’ टाइप कर सेंड करना होगा।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Apple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
42 mins agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
2 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
22 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
3 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines