Paytm UPI vs Swiggy UPI: आज के समय में हम सभी अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल न केवल बातचीत के लिए, बल्कि पेमेंट करने के लिए भी करते हैं। खासकर UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के आने से पैसे भेजना और प्राप्त करना बहुत आसान हो गया है। इस आर्टिकल में हम दो लोकप्रिय UPI सेवाओं, Paytm UPI और Swiggy UPI का कम्पैरिजन करेंगे, ताकि आप यह समझ सकें कि आपके लिए कौन सा बेहतर है।
यह भी पढ़े: रक्षाबंधन की रात को निकलेगा ‘स्टर्जन मून’, जानिए इसकी खासियत
Paytm UPI: एक All-inclusive पेमेंट सॉल्यूशन
Paytm एक बहुत ही लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है जो न केवल UPI पेमेंट्स बल्कि वॉलेट, बैंकिंग सेवाओं और कई अन्य फाइनेंसियल सेवाओं की सुविधा भी देता है। Paytm UPI से आप सीधे अपने बैंक खाते से पैसे भेज सकते हैं, प्राप्त कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं, मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं, और दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं।
पेटीएम यूपीआई के फायदे:
- Variation: एक ही ऐप से कई तरह की फाइनेंसियल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मल्टीपल बैंक अकाउंट: आप अपने कई बैंक खाते Paytm UPI से लिंक कर सकते हैं।
- बिल पेमेंट: बिजली, पानी, गैस और अन्य बिलों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं।
- कैशबैक और ऑफर: Paytm UPI का इस्तेमाल करने पर कई तरह के कैशबैक और ऑफर्स भी मिलते हैं।
Swiggy UPI: फूड के लिए तेज और आसान पेमेंट
Swiggy एक लोकप्रिय फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म है, और अब इसमें भी UPI पेमेंट की सुविधा भी दी गई है। Swiggy UPI का इस्तेमाल मुख्य रूप से फूड के ऑर्डर का भुगतान करने के लिए होता है। इस सेवा का Main Objective आपके खाने का ऑर्डर देते समय पेमेंट को तेज और सरल बनाना है।
यह भी पढ़े: iPhone 16 Features Leak: जानिए क्यों खास होगा Apple का नया स्मार्टफोन
स्विगी यूपीआई के फायदे:
- सीमलेस पेमेंट: ऑर्डर करने के दौरान आसानी से पेमेंट किया जा सकता है।
- डिस्काउंट: Swiggy UPI से पेमेंट करने पर खासतौर से फूड पर कई छूट मिलती हैं।
- फास्ट ट्रांजैक्शन: खाने का ऑर्डर करते समय पेमेंट बहुत तेजी से होता है।
Paytm UPI vs Swiggy UPI: कौन सा UPI है बेहतर?
Paytm UPI और Swiggy UPI दोनों के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन उनका उपयोग आपके जरूरतों पर निर्भर करता है। अगर आप एक ऐसा प्लेटफॉर्म चाहते हैं जो आपको न केवल भोजन के भुगतान बल्कि अन्य फाइनेंसियल लेन-देन की भी सुविधा दे, तो Paytm UPI आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। लेकिन, अगर आप मेन मोटिव सिर्फ फूड के ऑर्डर के लिए UPI का उपयोग करना चाहते हैं और तेज, सुविधाजनक पेमेंट चाहते हैं, तो Swiggy UPI ज्यादा उपयुक्त है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines