हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Paytm UPI Lite Wallet: वॉलेट में 1 दिन में दो बार कर सकते हैं मनी एड, जानिए कैसे?

Paytm UPI Lite Wallet: आपको भी बार-बार यूपीआई पिन एंटर करके पेमेंट करनी पड़ती है? तो अब इस झंझट से मुक्ति पाने के लिए आप लाइट वॉलेट का यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बिना यूपीआई पिन दर्ज किए कैसे और कितनी पेमेंट को किया जा सकता है।

विज्ञापन
Paytm UPI Lite Wallet

Paytm UPI Lite Wallet: आजकल हर कोई ऑनलाइन लेनदेन की प्रक्रिया को अपना रहा है। इसके लिए तरह-तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध हैं, जिनमें से एक पेटीएम भी है। कई लोग छोटी-मोटी लेनदेन के लिए पेटीएम को अपनाते हैं। यहां तक कि डिजिटल की ओर ज्यादा बढ़ाने होने के कारण एक रुपये तक की पेमेंट के लिए लोग पेटीएम या फिर अन्य यूपीआई ऐप का सहारा लेते हैं। हालांकि, इसके लिए बार-बार यूपीआई पिन को एंटर करना पड़ता है।

अगर आप भी यूपीआई भुगतान करते हैं और उसके लिए आपको बार-बार पिन दर्ज करना पड़ता है, तो इसके लिए आप पेटीएम यूपीआई लाइट (Paytm UPI Lite) वॉलेट का यूज कर एक दिन में 4000 रुपये तक एड कर सकते हैं, लेकिन कैसे? आइए जानते हैं।

UPI ट्रांजैक्शन होगी आसान

पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) की ओर से यूपीआई लाइट वॉलेट पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। ऐसे लोग जो छोटी सी छोटी पेमेंट के लिए वॉलेट का यूज करते हैं या पेटीएम से सीधा यूपीआई ट्रांजैक्शन करते हैं, उन्हें बार-बार पिन कोड एंटर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेटीएम यूपीआई लाइट यूजर्स वॉलेट में फंड स्टोर करके भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन

बिना यूपीआई पिन के पेमेंट

पेटीएम यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स एक बार में अधिकतम 500 रुपये का लेनदेन कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को बार-बार पिन डाले की भी जरूरत नहीं है। एक दिन में दो बार मनी एड करने की सुविधा दी जाती है। यूजर्स अपने पेटीएम वॉलेट में एक बार में अधिकतम 2000 रुपये तक एड कर सकते हैं। ऐसे में एक दिन में यूजर को अपने वॉलेट में 4000 रुपये तक एड करने की सुविधा मिलती है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आप अपने पेटीएम में पहले यूपीआई लाइट को एक्टिव कर लें।

ये भी पढ़ें- UPI ATM क्या है? बिना डेबिट और क्रेडिट कार्ड के कैसे निकलेगा कैश

विज्ञापन

कैसे करें पेटीएम में यूपीआई लाइट एक्टिव?

  1. सबसे पहले पेटीएम ऐप को अपने फोन में ओपन करें।
  2. होम पेज पर आपको “UPI Lite Activate” आइकॉन शो होगा।
  3. UPI Lite Activate पर क्लिक करके एलिजिबल बैंक अकाउंट पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आप 2000 रुपये तक की राशि इसमें एड कर सकते हैं।
  5. अमाउंट एंटर करने के बाद आपको UPI PIN एंटर करना होगा।

इस तरह से UPI Lite का अकाउंट भी क्रिएट हो जाएगा। इसमें आपको दिन में दो बार पैसे एड करने की सुविधा मिलेगी। वॉलेट में आप एक बार में ज्यादा से ज्यादा 2 हजार रुपये एड कर सकते हैं। जबकि, दो बार में आपको 4000 रुपये तक एड करने की सुविधा मिलती है। इस तरह से आप बिना यूपीआई पिन के आसानी से छोटी-छोटी पेमेंट कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- नहीं है फोन में इंटरनेट? तो ऐसे करें ऑफलाइन पेमेंट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola