Paytm UPI Lite यूजर्स के लिए लाइव, बिना पिन और इंटरनेट के भेजें पैसे! जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Paytm UPI Lite App in India: पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने यूपीआई लाइट फीचर को यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद आपको कम रकमों का भुगतान करते समय अपना पिन दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी।
इस फीचर के जरिए आप अपना पिन डाले बिना 200 रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। खैर फीचर तो आ गया लेकिन अब जानिए इसका इस्तेमाल कैसे करना है और इस ऑप्शन को कैसे ऑन करना है। बता दें कि पेटीएम पेमेंट बैंक पहला ऐसा निजी बैंक है जो लोगों को ये फीचर प्रदान कर रहा है।
और पढ़िए –OnePlus Ace 2 Dimensity Edition जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च! कम कीमत में मिलेंगे तगड़े फीचर्स!
जब आपका खाता मान्य हो जाता है, तो आप अगला भुगतान करते समय इस विकल्प का चयन करते ही बिना पिन डाले भुगतान कर सकेंगे।
पेटीएम यूपीआई लाइट फीचर के जरिए आप एक बार में अधिकतम 200 रुपये तक का लेन-देन कर सकते हैं और पूरे दिन अपने पेटीएम यूपीआई लाइट वॉलेट में 4,000 रुपये जोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि यूपीआई लाइट के जरिए आप ऑफलाइन मोड में भी 200 रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं। यूपीआई लाइट को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसे पिछले साल आरबीआई ने लॉन्च किया था।
और पढ़िए –Infinix Smart 7 भारत में कल होगा लॉन्च, 7GB रैम, 6000mAh बैटरी और भी कई शानदार फीचर्स शामिल
पेटीएम यूपीआई के जरिए आप एक दिन में 1 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। आप इतने रुपये एक बार में ट्रांसफर कर सकते हैं या अलग-अलग टुकड़ों में एक लाख का भुगतान कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: