Infinix Smart 7 भारत में कल होगा लॉन्च, 7GB रैम, 6000mAh बैटरी और भी कई शानदार फीचर्स शामिल
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Infinix Smart 7 Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इंफिनिक्स लगातार एक से बढ़कर एक फीचर्स के स्मार्टफोन पेश कर रहा है। इनमें से कई फोन्स बेहतरीन फीचर्स के साथ होने के बाद भी कीमत में 20 हजार रुपये के अंदर हैं, जो कि आम लोगों के लिए एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है।
बात करें इंफिनिक्स के आगामी स्मार्टफोन की तो कंपनी जल्द ही अपना स्मार्ट 7 फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। इसका एक पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है, जिसमें फोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। आइए फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए पेज के मुताबिक इंफिनिक्स स्मार्ट 7 भारत में कल यानी 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। ये कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है।
इंफिनिक्स स्मार्ट 7 की कीमत 7,500 रुपये तक हो सकती है। फोन दो कलर ऑप्शन में हो सकता है। उपलब्धता की बात करें तो इंफिनिक्स स्मार्ट 7 फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकता है।
और पढ़िए –Twitter की तरह अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी खरीदना होगा ब्लू टिक! मार्क जुकरबर्ग ने किया ऐलान
फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेशियल अनलॉक सपोर्ट मिलेगा। इस 4जी स्मार्टफोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फिलहाल, फोन के बारे में इतनी जानकारी ही सामने आई है। हालांकि, 22 फरवरी को इंफिनिक्स स्मार्ट 7 आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: