Part Time Job Scams: ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें एक फुटबॉल कोच को ठगों ने लाखों का चूना लगा दिया। खबर के अनुसार मुंबई स्थित एक फुटबॉल कोच को पार्ट टाइम का लालच भारी पड़ गया और स्कैमर ने उससे लाखों रुपये लूट लिए।
दरअसल खबर है कि, जोएल चेट्टी नामक व्यक्ति को पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब के लिए एक मैसेज आया। मैसेज करने वाला व्यक्ति ने लिखा था कि वह लोगों को पार्ट टाइम जॉब ऑफर करता है और उसके बदले में उन्हें अच्छा पैसा देता है। अब, इसी लालच में 28 वर्षीय जोएल चेट्टी फंस गए और ठगों ने उससे 9.87 लाख रुपये ठग लिए।
क्या था काम?
ऑफर किए गए पार्ट टाइम जॉब में पीड़ित व्यक्ति को यूट्यूब चैनल का सब्सक्रिप्शन लेना, कंटेंट का स्क्रीनशॉट कैप्चर करना जैसे काम शामिल थे। जब, फुटबॉल कोच जोएल इस काम के लिए सहमत हो गए तो उन्हें ठगों ने टेलिग्राम पर आने को को कहा और वहां एक लिंक सेंड किया। टेलीग्राम पर भेजे गए लिंक में जोएल से बैंक डिटेल्स मांगे। व्यक्ति ने अपनी बैंक डिटेल्स भी दे दी।
यह भी पढ़ेंः छोटी सी चूक और उड़ गए लाखों रुपये, नहीं रखा इन बातों का ध्यान तो आपको भी भुगतना पड़ सकता है नुकसान
पहले काम के मिले 150 रुपये
शुरुआत में व्यक्ति को एक काम पूरा करने के बाद ठगों द्वारा 150 रुपये पेमेंट किए गए। इसके बाद एक और काम के लिए ठगों ने उन्हें 2,800 रुपये दिए। व्यक्ति को काम करने पर पैसे मिलने लगे तो उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद ठगों ने जोएल से 9,000 रुपये मांगे। फिर 40 हजार रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस तरह ठगों ने उनसे 16 से 21 अगस्त के बीच कुल 9,87,620 रुपये ठग लिए। इसके बाद व्यक्ति को जब ठगी का शिकार होने का एहसास हुआ तो उसने अपनी बहन को बताया। ठगी होने के बाद व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस में शिकायत की। इसके बाद 3 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines