Panasonic New Soundbar Launch: पैनासोनिक ने भारत में तीन नए साउंडबार लॉन्च कर दिए हैं, जिनके नाम SC-HTS600GWK, SC-HTS400GWK और SC-HTS160GWK हैं। जहां 600W और 400W वाले मॉडल में आपको 5.1-चैनल ऑडियो आउटपुट और डॉल्बी डिजिटल प्लस सपोर्ट देखने को मिलता है तो वहीं, लोअर-एंड पैनासोनिक SC-HTS160GWK एक 2.1-चैनल सिस्टम से लैस है। इसमें आपको डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो का सपोर्ट नहीं मिलता है।
तीनों साउंडबार प्रीसेट EQ मोड के साथ टच और रिमोट कंट्रोल की सुविधा भी देते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें आपको 600W तक का आउटपुट मिलता है। यही नहीं इसमें आपको ब्लूटूथ 5.3, HDMI, USB और ऑप्टिकल सहित कई कनेक्टिविटी ऑप्शंस का सपोर्ट मिलता है। चलिए पहले इनकी कीमत पर एक नजर डालते हैं…
Panasonic के नए साउंडबार की कीमत
पैनासोनिक SC-HTS160GWK, SC-HTS400GWK और SC-HTS600GWK साउंडबार सभी पैनासोनिक ब्रांड की दुकानों, पैनासोनिक के Authorized D2C प्लेटफॉर्म भारत भर में रिटेल आउटलेट और पॉपुलर ई-कॉमर्स पोर्टल पर 12,990 रुपये, 23,990 रुपये और 34,990 रुपये में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 20 हजार का मिल रहा Discount!
Panasonic के नए साउंडबार के फीचर्स
पैनासोनिक SC-HTS600GWK और SC-HTS400GWK साउंडबार 5.1-चैनल ऑडियो आउटपुट ऑफर करता है जिसमें एक साउंडबार, एक सबवूफर और दो सराउंड स्पीकर यूनिट मिलता हैं। जो डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। पैनासोनिक SC-HTS160GWK में साउंडबार और सबवूफर के साथ 2.1-चैनल ऑडियो आउटपुट देता है।
पैनासोनिक का SC-HTS160GWK 160W आउटपुट ऑफर करता है, जबकि SC-HTS600GWK और SC-HTS400GWK साउंडबार क्रमश 600W और 400W का आउटपुट ऑफर करता है। साउंडबार 20Hz से 20,000Hz की फ्रीक्वेंसी रिस्पांस रेंज का सपोर्ट करते हैं।
पैनासोनिक SC-HTS600GWK, SC-HTS400GWK और SC-HTS160GWK साउंडबार टच सपोर्ट के साथ LED डिस्प्ले से लैस है। हर एक में रिमोट कंट्रोल मिलता है। साउंडबार ब्लूटूथ 5.3, HDMI, USB और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। ऐसे में अगर आप होली पार्टी को इस बार और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो ये साउंडबार खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
4 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
9 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
11 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines