Pakistani Hackers: आज के समय में लगभग सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और उनके फोन में एंड्रॉइड ऐप्स भी होते हैं। जबकि, कुछ ऐप्स को जरूरत होने पर हम अपने फोन में डाउनलोड कर लेते हैं। कई बार बिना जांच किए गए ऐप्स को डाउनलोड करना हमारे लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। पिछले कुछ सालों से ऐप्स या वेबसाइट के जरिए हैकर्स द्वारा लोगों के डिवाइस को हैक करने की कई खबरें सामने आ रही हैं। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें पाकिस्तान हैकर्स की खास नजर भारतीयों पर बनी हुई है।
यूट्यूब के कॉपी ऐप से भारतीयों को बना रहे हैं निशाना
पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा भारतीयों पर नजर बनाएं रखने के लिए एक खास तरह की चाल अपनाई गई है। हैकर्स, यूट्यूब के कॉपी ऐप का यूज करके भारत के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। हैकर्स ने ऐप को ऐसे तैयार किया है कि अगर उसका कोई इस्तेमाल करता है तो उसके फोन में वो प्रवेश करने के साथ जासूसी करना शुरू कर देते हैं।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
साइबर सिक्योरिटी कंपनी SentinelOne ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा भारतीयों को निशाना बनाने के लिए जिन ऐप्स का यूज किया जा रहा है उसके लिए CapraRAT नामक टूल की मदद ली जा रही है। इस टूल का काम एंड्रॉइड डिवाइस के सभी एक्टिविटी को कंट्रोल करने का है।
ये भी पढ़ें- Cyber Crime के शिकार होने पर सबसे पहले करें ये दो काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
फोन से तुरंत डिलीट करें ऐप्स
बाताया जा रहा है कि CapraRAT टूस के जरिए कश्मीरी ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट पर नजर और उनकी जासूसी करना है। अगर आपके फोन में com.Base.media.service, com.videos.watchs.share या com.moves.media.tubes जैसे ऐप्स हैं तो फोन से इन्हें तुरंत डिलीट कर दें। अगर फोन में ये ऐप्स नहीं है तब भी सुरक्षित रहने के लिए ये ध्यान रखें कि इन ऐप्स को आपको इंस्टॉल या डाउनलोड नहीं करना है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
20 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
23 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines