Overheating issue in iPhone 15 Pro: एप्पल ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को मार्केट में उतारा था। इस आल न्यू सीरीज में बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल्स तक सभी को इस बार बड़े अपग्रेड मिले हैं। अब जब फोन आखिरकार देश में बिक्री पर हैं, तो कई यूजर्स iPhone 15 Pro Max पर ओवर हीट होने की शिकायत कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये समस्या चार्जिंग और लंबे समय तक यूज करने के दौरान हो रही है।
iPhone 15 प्रो मैक्स पर हीटिंग की समस्या दो स्थितियों में देखने को मिली है। एक चार्जिंग के दौरान और दूसरा लंबे टाइम तक यूज करने के दौरान, यूजर्स का कहना है कि चैट ऐप्स के बीच स्विच करने और इंस्टाग्राम पर रील्स देखने के दौरान भी फोन हीट हो रहा है। बताया जा रहा है कि कैमरा के नीचे, दाईं ओर फोन ज्यादा हीट हो रहा है। एक्स पर कई यूजर्स हीटिंग की समस्या के बारे में रिपोर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पुराने टीवी को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका, आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 5 Smart TV
iPhone 15 Pro मॉडल्स क्यों हो रहे हैं हीट?
इस बार iPhone 15 Pro मॉडल्स लेटेस्ट A17 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किए गए हैं जो TSMC के 3nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। कुछ का कहना है कि नए चिपसेट के कारण फोन ज्यादा हीट हो रहा है जबकि ऐसा बिलकुल भी नहीं है। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि ओवरहीटिंग की समस्या थर्मल सिस्टम डिजाइन में किए गए कोम्प्रोमाईज के कारण हो सकती है।
सॉफ्टवेयर अपडेट से हो सकता है फिक्स
यूजर्स ने बताया कि iPhone 15 Pro मॉडल्स टच करने पर बहुत गर्म फील हो रहे हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि एप्पल सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से थर्मल समस्या का समाधान करेगा। अभी तक ये समस्या सिर्फ प्रो मॉडल्स में ही देखने को मिली है। अगर एप्पल इसे जल्द से जल्द फिक्स नहीं करता तो इससे कंपनी के सेल्स पर काफी इफेक्ट पस सकता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
28 mins agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 hr agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
5 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines