Orient AEON VC Review: ओरिएंट का यह FAN बिना शोर देगा ठंडी हवा, बिजली की होगी फुल बचत

Orient AEON VC Fan Review: इस समय मार्केट में कई कंपनियां BLDC पंखें बना रही हैं। लेकिन Orient का AEON VC फैन अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से आपके घर और ऑफिस के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

oRIENT
विज्ञापन

Orient AEON VC Fan Review:  इस समय मार्केट में BLDC पंखों की खूब डिमांड है। ये पंखें बिना आवाज़ किये तेज हवा देते हैं। इतना ही नहीं बिजली की भी बचत होती है। इस समय मार्केट में कई कंपनियां BLDC पंखें बना रही हैं। लेकिन Orient का AEON VC फैन अपने डिजाइन और फीचर्स की वजह से आपके घर और ऑफिस के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस पंखें का रिव्यू हमें किया है। क्या यह वाकई आपके लिए बेस्ट चॉइस होगा? आइये जानते हैं।

Advertisment

डिजाइन

ओरिएंट का AEON VC BLDC  सीलिंग फैन का डिजाइन स्टाइलिश और प्रीमियम है। यह आपके कमरे को खास लुक देने में मदद करता है। इसका स्लिम और स्टाइलिश ब्लेड्स ऐरोडायनामिक डिजाइन में हैं, जिनकी मदद कमरे में बेहतर हवा मिलती है। इस पंखें को खूबसूरत लुक देने के लिए इसमें मैटेलिक रिंग जो क्रोम फिनिस के साथ है। ब्राउन  कलर में यह काफी खूबसूरत है। इसके एंटी डस्ट ब्लेड्स धूल-मिट्टी लगती नहीं। बार-बार इसे साफ़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

यह 1200mm ब्लेड्स के साथ आता है। यह 5 स्टार रेटेड एनर्जी एफिशिएंट के साथ आता है। बिजली की यह बजट खूब करता है। कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी दे रही है। यह फैन हाई एयर डिलीवरी करता है। इसमें स्पीड इंडिकेटर लाइट्स लगी हैं जो ये बताती हैं कि फैन कितनी स्पीड में चल रहा है। और ये फीचर वाकई इम्प्रेस करता है। साथ ही ब्लू कलर की ये लाइट्स रूम को पॉजिटिव भी बनाती हैं। यह फैन आपके बेडरूम से लेकर हॉल को क्लासिक लुक देने में मदद करता है।

विज्ञापन

परफॉरमेंस               

Orient AEON VC BLDC सीलिंग फैन 32 वॉट क्षमता के साथ आता है और यह 350 RPM स्पीड पर चलता है। इस पंखे से बिजली की बजट होती है। यह जबरदस्त एयरफ्लो ऑफर करता है। यह सभी फंक्शन ओरिएंट का यह फैन बिना शोर के करता है। इसके साथ स्मार्ट रिमोट भी दिया जा रहा है जो काफी अच्छे से काम करता है।  इसमें बूस्ट मोड दिया है को तेजी से स्पीड को बढ़ा देता है और कूलिंग बढ़ जाती है। Orient की स्मार्ट App को आप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करके ‘ok google’ और ‘Alexa’ की मदद से इस फैन को कंट्रोल भी कर सकते हैं। इसके साथ एक फुल फंक्शन रिमोट मिलता है जिस पर काफी बटन्स मिलते हैं जो काफी उपयोगी हैं। इस फैन को रिवर्स मोड पर चला सकते हैं। आप LED लाइट को ऑन और ऑफ भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

नतीजा

अगर आप अपने घर के लिए एक स्टाइलिश BLDC पंखा लेना चाहते हैं तो Orient AEON VC सीलिंग फैन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह वाकई एक पैसा वसूल प्रोडक्ट है। खरीदने से पहले कलर और डिजाइन जरूर चेक करें।

विज्ञापन

रेटिंग: 4.5/5

Price – MOP 5100/-

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ