OPPO Reno7 5G पर 9 हजार रुपये की भारी छूट, यहां से जल्द खरीदें
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

OPPO Reno7 5G Discount Offer:अगर आप सस्ते में एक धांसू स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ओप्पो Reno7 5G एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस फोन को भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए टूट पड़े हैं। चलिए बताते हैं इसपर मिल रहे ऑफर और इसकी खासियतों के बारे में…
फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के इस धांसू स्मार्टफोन की एमआरपी 37,990 रुपये है, लेकिन अभी इसे 23 फीसदी डिस्काउंट के बाद 28,999 में बेचा जा रहा है। यानी पूरे 8991 रुपये की छूट के साथ इस फोन को अपना बना सकते हैं। साथ ही आप इसे 992 रुपये की मंथली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
ओप्पो का यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Mediatek Dimensity 900 प्रोसेसर से लैस यह स्मार्टफोन Android 11 ओएस के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी की ओर से ओप्पो रेनो 7 5जी में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 64MP के मेन कैमरा के साथ एक 8MP का कैमरा और एक 2MP कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500 एमएएच लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के लिए 1 साल की वारंटी और इन-बॉक्स एक्सेसरीज के लिए 6 महीने की वारंटी देती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: