Oppo Reno 8T 5G के कलर ऑप्शन्स और डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कब होगा भारत में लॉन्च
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo Reno 8T 5G Launch Date in India: ओप्पो ने रेनो 8टी के लॉन्च से पहले उसका डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया है। कंपनी द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज की स्थापना की गई है जिसमें आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के साथ टीज़ साझा किया गया है।
ओप्पो Reno 8T को पहले अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। चीनी कंपनी ने पिछले साल 2023 नवंबर में अपनी रेनो 9 सीरीज को शुरू किया था और इसके तुरंत बाद एक नए रेनो 8 सीरीज वैरिएंट की अफवाहें सामने आईं।
GSMArena द्वारा सबसे पहले स्पॉट किए गए आगामी ओप्पो Reno 8T के लैंडिंग पेज पर स्मार्टफोन को मिडनाइट ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। ग्लो डिजाइन का रेनो 8T 5G मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट के साथ आएगा और इसमें सनसेट ऑरेंज में लेदर फिनिश दी जाएगी।
ओप्पो रेनो 8टी को पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। फोन IMDA डेटाबेस, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS),थाईलैंड के TKDN प्रमाणन और यूरोप के EEC साइटों पर भी पाया गया। इन लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि फोन 5जी, एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और जीपीएस कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
बात करें कैमरे की तो फोन के कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें मुख्य 100 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। फ्रंट कैमरा, ऊपरी बाईं तरफ एक होल-पंच कटआउट के अंदर स्थित है। फोन में 33 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बैटरी होगी।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो रेनो 9 सीरीज लॉन्च होने के बाद से ही रेनो 8टी 5जी के आने की खबर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि भारत में 8 फरवरी 2023 को ओप्पो रेनो 8टी लॉन्च (Oppo Reno 8T Launch Date in India) हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: