Lava Blaze Pro है कई फीचर्स का पिटारा! कीमत 10 हजार रुपये से कम
Edited By Simran Singh

Lava Blaze Pro is a box of many features! Price less than 10 thousand rupees
Edited By Simran Singh

Lava Blaze Pro is a box of many features! Price less than 10 thousand rupees
Lava Blaze Pro: भारतीय फोन निर्माता कंपनी लावा ने अपना किफायती स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इसका नाम लावा ब्लेज प्रो है जो 10 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को कंपनी ने अपने लाइव स्ट्रीम के जरिए लॉन्च किया था।
अभी पढ़ें – Oppo Reno 8 Pro 5G: सस्ते में मिल रहा है ये 50 से ज्यादा कीमत का फोन, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ!

इस फोन के लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के पेरेसिडेंट सुनिल रैना और कार्तिक आर्यन भी मौजूद रहे। लावा ब्लेज प्रो के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन ब्रांड एमेस्टर बनाए गए। लावा ब्लेज प्रो को तगड़ी बैटरी और फीचर्स के साथ पेश किया जा चुका है। आइए जानते हैं कि फोन में क्या-क्या खास है और इसे कितने रुपये में खरीदा जा सकता है।
कीमत की बात करें तो ब्लेज प्रो को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इसे आप लॉन्च ऑफर के तहत सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन के चार कलर ऑप्शन- ग्लास ब्लू, ग्लास गोल्ड, ग्लास ऑरेंज और ग्लास ग्रीन कलर है। फोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – Amazon Great Indian Festival Sale: 23 सितंबर से शुरू सेल, सैमसंग के इन स्मार्टफोनों पर तगड़ी छूट!

लावा ब्लेज प्रो में ट्रिपल रियर कैमरे सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर है जो 6x ज़ूम सपोर्ट है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ यूनिट शामिल है। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। बात करें बैटरी की तो इसमें 10W चार्जिंग की सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: