Oppo Reno 12 Series Launch Date and Features: ओप्पो रेनो 12 सीरीज इस महीने के अंत में ओप्पो रेनो 11 लाइनअप के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने इस नए लाइनअप की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ओप्पो ने यह भी कंफर्म किया है कि लाइनअप में रेनो 12 और रेनो 12 प्रो शामिल होगा। कंपनी ने फोन के रियर पैनल डिजाइन का भी खुलासा किया। लॉन्च डेट पास आने के साथ कंपनी सीरीज के कुछ टीजर भी शेयर कर सकती है। रेनो 12 सीरीज के साथ, ओप्पो Enco Air 4 Pro TWS इयरफोन भी लॉन्च कर सकता है।
Oppo Reno 12 Series की लॉन्च डेट
एक Weibo पोस्ट में, ओप्पो ने कंफर्म किया है कि ओप्पो रेनो 12 सीरीज 23 मई को शाम 4 बजे लॉन्च होगी। इसे ‘सिल्वर’ लुक के साथ टीज किया जा रहा है, जिससे पता चलता है कि हैंडसेट सिल्वर फिनिश के साथ आएंगे। कंपनी ने आगामी फोन के रियर पैनल डिजाइन का भी खुलासा किया है। जबकि ओप्पो रेनो 12 प्रो पर्पल कलर में दिखाई दिया है। दोनों फोन में Shiny, ग्लॉसी फिनिश है और ऊपरी बाएं कोने में एलिप्टिकल रियर कैमरा मॉड्यूल है।
ईयरबड्स भी होंगे लॉन्च
ओप्पो ने फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी शेयर नहीं की है। ओप्पो ने 44 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ ओप्पो एनको एयर 4 प्रो को भी टीज किया है। हालांकि इन ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म नहीं है, लेकिन रेनो 12 लॉन्च में इन्हें भी पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
दमदार होगा प्रोसेसर
बेस ओप्पो रेनो 12 मॉडल को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8250 SoC के साथ पेश किया जा सकता है, जबकि प्रो वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट होने की बात कही गई है। दोनों हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा होने की संभावना है।
Oppo Reno 12 Series के फीचर्स
ओप्पो रेनो 12 प्रो में 6.7 इंच 120Hz 1.5K डिस्प्ले और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर और 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
4 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
6 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
7 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
9 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines