OPPO K13x 5G Launch Price and Sale Date in India: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो का नया 5जी फोन 23 जून, सोमवार को भारत में लॉन्च हो चुका है। 15 हजार रुपये के बजट में ओप्पो के13एक्स 5जी लॉन्च हो चुका है। बेहतरीन कैमरा फीचर, तगड़ी बैटरी और अन्य फीचर्स का पिटारा ये फोन बिक्री के लिए कब तक उपलब्ध होगा? पहली सेल के दौरान कितने रुपये में खरीद सकते हैं? कैमरा, बैटरी समेत अन्य फीचर्स के मामले में फोन कैसा रहेगा? आइए ओप्पो के13एक्स 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO K13x 5G Price in India
- ओप्पो के13एक्स के 4GB +128GB की कीमत 10,999 रुपये है।
- इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है।
- इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है।
OPPO K13x 5G Sale Date in India
ओप्पो के13एक्स 5जी की बिक्री 27 जून, शुक्रवार से शुरू है। फ्लिपकार्ट और ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर ओप्पो के13एक्स खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। तीन स्टोरेज वेरिएंट के अलावा ओप्पो के13एक्स फोन दो कलर ऑप्शन्स- मिडनाइट वॉयलेट और सनसेट पीच कलर में उपलब्ध है।
OPPO K13x Specs
ओप्पो के 13 एक्स 5जी में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 240Hz रिफ्रेश रेट और 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन स्क्रीन के साथ है। फोन के साथ ग्लव्स टच सपोर्ट मिलता है जिसके चलते यूजर्स ग्लॉव्स पहनते हुए भी फोन को यूज कर सकता है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में AI फीचर्स भी हैं। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए ये फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है।
OPPO K13x Camera
ओप्पो के13एक्स में AI कैमरा सेटअप मिलता है जिससे तस्वीर को और भी बेहतर ढंग से क्लिक कर सकते है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP और दूसरा कैमरा 2MP सेंसर के साथ है। आगे की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा बै।
OPPO K13x Battery
बैटरी की बात करें तो फोन में बड़ी बैटरी दी गई है जो घंटों तक चार्जिंग के बाद चल सकती है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। चार्जिंग के लिए फोन के साथ 45W SUPERVOOC फ्लैशचार्ज का सपोर्ट मिलता है। 50 प्रतिशत तक चार्ज करने के लिए फोन सिर्फ 37 मिनट का समय लेता है। इसमें 5 साल की ड्यूरेबिलिटी बैटरी मिलती है।
ये भी पढ़ें- Vivo T4 Ultra 5G को सिर्फ 4000 रुपये में लाएं घर, जानें कीमत और ऑफर्स
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
9 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
10 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
12 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
14 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines