Vivo T4 Ultra 5G को सिर्फ 4000 रुपये में लाएं घर, जानें कीमत और ऑफर्स

Vivo T4 Ultra 5G: वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी हाल ही में लॉन्च हुआ है जिसे आप सिर्फ 4000 रुपये में घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन कैसे? इसके बारे में बताने के साथ ही टी4 अल्ट्रा पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Vivo T4 Ultra 5G | Vivo T4 Ultra | vivo | vivo Smartphone | Vivo T4 Ultra Price | Vivo T4 Ultra Discounts | flipkart sale

Vivo T4 Ultra की कीमत पर छूट (Image Credit- Vivo Official)

Vivo T4 Ultra 5G Smartphone Price Discounts: वीवो का लेटेस्ट 5जी फोन पिछले सप्ताह ही भारत में लॉन्च हुआ है जिसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है। वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी को सेल के दौरान सिर्फ डिस्काउंट में खरीदने का मौका नहीं मिल रहा बल्कि आप कम कीमत में इसे घर लेकर भी आ सकते हैं। सिर्फ 4000 रुपये देकर वीवो का नया टी4 अल्ट्रा 5जी घर मंगवा सकते हैं। करीब 40 हजार रुपये की शुरुआती कीमत वाला वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी ऑफर्स के जरिए सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी को सिर्फ 4000 रुपये में घर लेकर आ सकते हैं।

विज्ञापन

Vivo T4 Ultra Price Discounts 

वीवो टी4 अल्ट्रा की कीमत पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट असल कीमत से कम में मिल रहा है। 7 प्रतिशत छूट के साथ वीवो टी4 अल्ट्रा को खरीद सकते हैं। इसे 40 हजार रुपये की जगह 37,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर सीधा 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन

सिर्फ 4000 रुपये में ऐसे मिलेगा Vivo T4 Ultra

वीवो टी4 अल्ट्रा को सिर्फ 4000 रुपये ले सकते हैं। हालांकि, EMI के जरिए इतने रुपये में फोन खरीदने का मौका है। वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी को 4000 रुपये की शुरुआती EMI के साथ खरीदने का मौका है। नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है। हर महीने 4000 रुपये की किस्त के साथ इसे खरीद सकते हैं।

बैंक ऑफर्स से और भी सस्ता होगा फोन

वीवो टी4 अल्ट्रा को बैंक ऑफर्स के जरिए भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। एक्सिस बैंक के इस्तेमाल के साथ 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक हासिल कर सकते हैं। UPI लेनदेन पर 500 रुपये का ऑफ मिल सकता है। चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2000 रुपये का ऑफ मिलेगा।

विज्ञापन

एक्सचेंज छूट के साथ और भी सस्ता होगा फोन

वीवो टी4 अल्ट्रा 5जी को अधिक छूट के साथ खरीदने के लिए आप एक्सचेंज डिस्काउंट को अप्लाई कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर वीवो टी4 अल्ट्रा को खरीदने के लिए 32,000 रुपये के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज किया जा रहा फोन एक अच्छी कंडीशन के साथ होना चाहिए और उसकी कंडीशन भी अच्छी होनी चाहिए। इसके बाद ही पूरे डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ