आज ओप्पो भारत में अपना दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N3 Flip को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। नया फोल्डेबल डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई शानदार फीचर्स को पेश कर सकता है। ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप चीन में पहले से ही उपलब्ध है इसलिए इसके फीचर्स भी सामने आ गए हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी भारत में बिल्कुल वही वेरिएंट पेश कर सकती है। यह डिवाइस मीडियाटेक 9200 प्रोसेसर, 12GB रैम, एक टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ एंट्री ले सकता है।
इवेंट का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
जानकारी के मुताबिक, इवेंट आज शाम 7 बजे से ओप्पो की ऑफिसियल वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
कितनी होगी इसकी कीमत?
हाल ही में सामने आई एक लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत लगभग 94,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि शुरुआत में कंपनी इसे 89,622 रुपये में पेश कर सकती है।
Oppo Find N3 Flip के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप एक ऐसा डिवाइस है जिसमें 6.8 इंच का एफएचडी+ डिस्प्ले है, जो 1080×2520 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। यह AMOLED डिस्प्ले से काफी अलग है। ऐसा कहा जा रहा है कि फोन 120Hz डिस्प्ले को सपोर्ट कर सकता है। स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 382×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 3.26 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसे क्विक नोटिफिकेशन और इंटरैक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें : Android यूजर्स GoldDigger से रहें सावधान! मैलवेयर कर रहा बैंक अकाउंट खाली; ऐसे रखें खुद को सुरक्षित
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 चिपसेट का यूज किया जा सकता है। यह प्रोसेसर 12 जीबी रैम से लैस होगा। ये फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 256GB और 512GB में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.2 पर रन करता है।
Oppo Find N3 Flip के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो ओप्पो के इस फ्लिप फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसके प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसमें f/1.8 का अपर्चर मिलता है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और f/2.0 अपर्चर वाला 32MP टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में एक 32MP कैमरा मिलने वाला है। फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का यूज किया है। ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप को पूरे दिन पावर देने के लिए 4,300mAh बैटरी का यूज किया गया है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines