Oppo A78 5G Smartphone Sale Begin in Amazon India: क्या आप ओप्पो का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो ओप्पो ए78 5जी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही ओप्पो ने अपना लेटेस्ट फोन ओप्पो ए78 5जी भारत में लॉन्च किया है जिसकी बिक्री आज यानी 18 जनवरी से शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि ओप्पो ए78 5जी को पहली सेल के दौरान कितने रुपये में खरीदा जा सकता है।
Oppo A78 5G Smartphone Sale in Amazon India
ओप्पो ए78 5जी का सिंगल वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया पर शुरू हो गई है। इस दौरान फोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसकी कीमत वैसे तो 21,999 रुपये है लेकिन इसका इंट्रोडक्शन प्राइस 18,999 रुपये है।
और पढ़िए –Smart TV under 15K: यहां से खरीदें 15000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्ट टीवी
Oppo A78 5G Discount and Offers
- ओप्पो A78 5G को अमेजन पर 21,999 रुपये की जगह 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत पर 14 प्रतिशत छूट दी जा रही है। आप इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया के जरिए खरीद सकते हैं।
- इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत एसबीआई, वनकार्ड, आईसीआईसीआई, एयू फाइनेंस या आईडीएफसी बैंक से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट पाई जा सकती है। ऐसे में ग्राहक अपने 1899 रुपये तक बचा सकते हैं।
- फोन पर 1000 रुपये की और छूट दी जा रही है लेकिन ये एक एक्सचेंज डिस्काउंट है। अगर आपके पास एक अच्छा स्मार्टफोन है जो लेटेस्ट मॉडल में आता हो तो फोन की कीमत पर 1000 रुपये की और छूट मिल सकती है। इस तरह से आपको फोन पर कुल 5899 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इस तरह से आपके लिए फोन की कीमत सिर्फ 16100 रुपये हो सकती है।
और पढ़िए –Apple iPhone 15 सीरीज की कीमतें हुईं लीक, यहां जानें कितनी हो सकती है कीमत?
Oppo A78 5G Specifications
ओप्पो A78 5G में 6.5-इंच का LCD एचडी + 1612 x 720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 480 nits की पीक ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 700 5G चिपसेट है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा है। फोन में 8MP कैमरा सेंसर है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
23 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines