Oppo A78 5G पर पहली बिक्री के दिन भारी छूट, होगा 6000 तक का फायदा! जानिए डील
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo A78 5G First Sale in Amazon India: स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपना ए78 5जी फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ आने वाला ये फोन Airtel, Jio और समेत 5G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। फोन में 6.5-इंच का LCD एचडी + रिज़ॉल्यूशन (1612 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 96 प्रतिशत कलर गैमट और 480 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ है।
ओप्पो ए78 5जी की पहली बिक्री 18 जनवरी से अमेजन इंडिया पर शुरू है। इस दौरान फोन पर डिस्काउंट्स और ऑफर्स दिए जाएंगे। भारतीय ग्राहकों को ओप्पो ए78 5जी स्मार्टफोन सस्ते में मिल सकता है। इसका सिंगल वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज लॉन्च किया गया है।
ओप्पो A78 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 21,000 रुपये है लेकिन इसका इंट्रोडक्शन प्राइस 18,999 रुपये है। भारत में 18 जनवरी, 2023 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर इसकी बिक्री उपलब्ध है। अगर ग्राहक अमेजन से फोन को खरीदने के लिए एसबीआई, वनकार्ड, आईसीआईसीआई, एयू फाइनेंस या आईडीएफसी बैंक से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट पाई जा सकती है।
ओप्पो ए78 5जी को अमेजन पर 21,000 रुपये की जगह 18 हजार रुपये में बिक्री शुरू होने से पहले लिस्ट कर दिया गया है। इसकी कीमत पर 14 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इसके अलावा अगर आप चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 10 प्रतिशत छूट यानी 1899 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा फोन पर 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस तरह से फोन पर आपको 5899 रुपये तक की छूट मिल सकेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: