हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Oppo ला रहा तगड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरे का स्मार्टफोन! जानिए

विज्ञापन

Oppo A78 5G Launch Date Price in India: ओप्पो के कई स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनमें एक के बाद एक नए फोन शामिल होने के लिए तैयार हैं। इसी साल कंपनी ने अपना 5जी स्मार्टफोन ओप्पो ए77 5जी लॉन्च किया था, जिसके बाद कंपनी ओप्पो ए78 5जी को एशियाई मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

IMEI डेटाबेस और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन में ओप्पो ए78 5जी को देखा गया था। इस फोन को सिंगापुर से सर्टिफिकेट भी मिला है। उम्मीद की जा रही है कि ओप्पो का ये लेटेस्ट A78 5G इसी महीने लॉन्च हो सकता है। आइए इसके बारे में कीमत से लेकर सबकुछ जानते हैं।

और पढ़िए – Oppo ला रहा तगड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरे का स्मार्टफोन! जानिए

OPPO A78 5G का डिजाइन

बात करें ओप्पो ए78 5जी के डिजाइन की तो ये काफी लाइट हो सकता है। फोन एक पतली बॉडी के साथ होगा। इसकी लिस्टिंग से ये जानकारी मिली है कि फोन का वजन केवल 180 ग्राम है। बात करें माप की तो इसका डाइमेंशन 163.8 x 75.04mm है।

OPPO A78 5G की बैटरी

ओप्पो A78 5G में तगड़ी बैटरी दी जाएगी जो 5000mAh की बैटरी होगी। इसकी बैटरी में 33W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये फोन ColorOS 13 पर काम करेगा। कैमरे की अगर बात करें तो बताया जा रहा है कि फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

और पढ़िए –  Pebble Frost Smartwatch: तगड़े फीचर्स की किफायती स्मार्टवॉच लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

OPPO A78 5G के फीचर्स

ओप्पो ए78 5जी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। ये फोन 5जी बैंड्स के साथ आएगा, जिसमें n5 / n7 / n38 / n44 / n66 5G बैंड मिलेगा। फोन में दो सिम के लिए डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा। ये वाई-फाई, जीपीएस, एलटीई, एनएफसी और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ होगा।

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें