Oppo A58x 5G लॉन्च, 6GB और 8GB रैम के साथ आया किफायती स्मार्टफोन! जानिए खासियत और कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo A58x 5G Launched: ओप्पो अपने किफायती स्मार्टफोन के लिए जाना जानता हैं। कंपनी ने हाल ही में 5जी सेगमेंट किफायती स्मार्टफोन ओप्पो ऐ58 (Oppo A58 5G) को लॉन्च किया था। ये फोन बेहतरीन कैमरे और दमदार बैटरी के साथ है। वहीं, अब कंपनी ने अपने नए फोन का ऐलान कर दिया है जिसका नाम ओप्पो ऐ58एक्स 5जी (Oppo A58x 5G) है। आइए इस फोन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
और पढ़िए – Realme लाया किफायती 5G Smartphone, फीचर्स जानकर हो जाएंगे दीवाने!
ओप्पो A58x 5G के दो रैम वैरिएंट पेश किए गए हैं, जो 6GB और 8GB रैम तक हैं। फोन अलग-अलग रैम वैरिएंट के साथ अलग कीमत में उपलब्ध है। हालांकि, दोनों में स्टोरेज 128GB है। इसके 6GB RAM +128GB स्टोरेज की कीमत 1200 युआन यानी भारत में लगभग 15 हजार रुपये हो सकती है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स ब्रीज पर्पल, स्टार ब्लैक और ट्रैंक्विल ब्लू हैं।
ओप्पो A58x 5G के कैमरे और बैटरी की अगर बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल के साथ है। इसमें एक फ्लैश LED भी है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। पावर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला ये फोन ब्लूटूथ 5.3, 3.5mm का ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: