OPPO A17 Launch Price in India: हाल ही में ओप्पो ने अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च किया था, जिसे अब भारतीय बाजार में भी उतार दिया गया है। ओप्पो का ऐ-सीरीज स्मार्टफोन (OPPO A Series Smartphone) भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ऐ17 कम कीमत में बेहतरीन डिजाइन और फीचर्स के साथ है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Oppo A17 Specifications
- ओप्पो ऐ17 में 6.56 इंच का एलसीडी HD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है।
- इसमें 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और DCI-P3 कलर सरगम कवरेज है।
- इसके स्क्रीन के चारों तरफ वाटर-ड्रॉप नॉच और बड़े आकार के बेजल्स हैं।
- ये फोन ColorOS 12.1 के माध्यम से Android 12 पर चलेगा।
- इस फोन में IPX4 वाटर रेसिस्टेंस है।
- इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर है।
- ये फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है।
अभी पढ़ें – लॉन्च से पहले Google Pixel Watch की कीमत और फीचर्स लीक! जानकर हैरान रह जाएंगे!
Oppo A17 Battery
- ओप्पो ऐ17 में 5000mAh की पावरफुल बैटरी है।
- इसकी बैटरी सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय के साथ है।
- इसमें सुपर बैटरी पावर सेविंग मोड है।
- इसे चार्ज करने के लिए USB-C पोर्ट है।
Oppo A17 Camera
ओप्पो A17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर के साथ है। फोन के फंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
अभी पढ़ें – Jio 5G India: भारत के 4 शहरों में जियो की 5जी सर्विस आज होगी लॉन्च, जानिए वेलकम ऑफर…
OPPO A17 Launch Price Availability in India
बात करें ओप्पो A17 के लॉन्च प्राइस और उपलब्धता की तो इसकी कीमत काफी कम है। फोन में जिस तरह के फीचर्स हैं उसके सामने किमत कुछ भी नहीं है। इस फोन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं।
भारत में ओप्पो A17 स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रुपये है। इसे आप अमेजन-फ्लिपकार्ट समेत ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। ऑफलाइन की बात करें तो ये फोन ओप्पो स्टोर में मिल जाएगा। इस डिवाइस के दो कलर ऑप्शन लेक ब्लू और मिडनाइट ब्लैक है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
15 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
16 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
18 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
20 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
22 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines