लॉन्च से पहले Google Pixel Watch की कीमत और फीचर्स लीक! जानकर हैरान रह जाएंगे!
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel Watch Launch Date in India: अगर आप भी वॉच पहनने के शौकीन है तो मार्केट में एक नई वॉच (Watch) आने वाली है, जिसकी खासियत जानकर आप खुद को इसे खरीदने से रोक नहीं पाएगें। दरअसल, गूगल पिक्सल की एक और नई सीरीज मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाली है।
गूगल आगामी पिक्सल वॉच के बारे में लॉन्च से पहले ही कुछ जानकारियां लीक हो गई हैं। इससे वॉच के बारे में जानकारी हुई है। आइए गूगल पिक्सल वॉच के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – WhatsApp Account बनाने के लिए नहीं होगी मोबाइल नंबर की जरूरत! ऐसे क्रिएट कर सकेंगे अकाउंट
गूगल पिक्सल वॉच की कीमत (Google Pixel Watch Price)
अगर आप करीब 30 हजार की वॉच लेना चाहते है तो ये आपके बजट में है। दरअसल, इसका लॉन्चिंग प्राइस 349.99 डॉलर यानी लगभग 28,000 रुपये बताया जा रहा है।
बात करें गूगल पिक्सल वॉच की उपलब्धता की तो इसे भारत में 7 अक्टूबर को पेश किया जा सकता है। ये वॉच फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके तीन कलर ऑप्शन ब्लैक/ओब्सीडियन, गोल्ड/हेजल, और सिल्वर/चाक शामिल हो सकते हैं।
वॉच में Exynos 9110 प्रोसेसर और 1.5 जीबी (GB) की रैम मिल सकती है। साथ ही वॉच में एनएफसी सपोर्ट, गूगल असिस्टेंट, गूगल वॉलेट और गूगल मैप के साथ इनबिल्ट जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। Google Pixel Watch की बैटरी को लेकर दावा है कि इसमें 8 दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा यानी एक बार बैटरी को चार्ज करने के बाद 8 दिन चलाया जा सकता है । इसके अलावा इस वॉच में लेटेस्ट ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: