OPPO A17 Smartphone: फोन निर्माता कंपनी के कई डिवाइस मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें अब कंपनी का एक और नया डिवाइस शामिल हो गया है। ओप्पो ने ऐ सीरीज में 10 हजार रुपये से कम कीमत का नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। सस्ते बजट और बेहतरीन फीचर में ओप्पो ऐ17 को लाया गया है।
भारतीय बाजार में ओप्पो ऐ17 स्मार्टफोन को पेश कर दिया गया है। फोन का डिजाइन और फीचर्स काफी अच्छे हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा और तगड़ी बैटरी दी गई हैं। आइए आपको OPPO A17 के बारे में बताते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart Sell Back Program: फ्लिपकार्ट पर अब पुराने फोन बेच सकेंगे यूजर्स, जानिए कैसे
OPPO A17 Launch Date in India
- ओप्पो A17 स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च किया गया है।
- इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में भी पेश किया गया है।
- भारत में 20 अक्टूबर, 2022 को ओप्पो A17 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है।
OPPO A17 Price and Availability
- ओप्पो A17 की मलेशिया में कीमत MYR599 (लगभग 10 हजार रुपये) है।
- सिंगापुर में इसकी प्री-बुकिंग शुरू है, लेकिन किमत तय नहीं है।
- भारत में ओप्पो A17 की कीमत 11 हजार से कम हो सकती है।
- फोन के दो कलर मिडनाइट ब्लैक और लेक ब्लू ऑप्शन उपलब्ध हैं।
Oppo A17 Specifications
ओप्पो ऐ17 में 6.56 इंच का एलसीडी HD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 100% DCI-P3 कलर सरगम कवरेज है। इसके स्क्रीन के चारों तरफ वाटर-ड्रॉप नॉच समेत बड़े आकार के बेजल्स हैं। ये फोन ColorOS 12.1 के माध्यम से Android 12 पर चलेगा। इस फोन में IPX4 वाटर रेसिस्टेंस है।
अभी पढ़ें – Apple Watch Ultra पर मारे जोरदार हथौड़े, टेबल ने तोड़ा दम लेकिन…देखें Video
Oppo A17 Battery
- इसमें सुपर बैटरी पावर सेविंग मोड है।
- इसकी बैटरी सुपर नाइटटाइम स्टैंडबाय के साथ है।
- इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी है।
- इसे चार्ज करने के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है।
Oppo A17 Camera
मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ आने वाला ये फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन के फंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines