OPPO A1 5G भारत में होगा 17 अप्रैल को लॉन्च! जान लें कीमत और फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OPPO A1 5G Launch Date Price in India: चीनी बाजार में स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने अपना लेटेस्ट फोन लॉन्च किया है। ओप्पो ए1 5जी को कुछ दिन पहले ही चीन में पेश किया गया, जिसके बाद भारतीय बाजार में इसके आने का इंतजार है।
पहले ही ओप्पो के इस लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि ओप्पो ए1 5जी 17 अप्रैल 2023 को भारत में लॉन्च हो सकता है। चीन में इसका सिंगल वेरिएंट- 12GB रैम और 256GB स्टोरेज लॉन्च हुआ है। हालांकि, भारत में इसके दो वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं।
भारत में ओप्पो ए1 5जी को 17 अप्रैल 2023 को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसका 8 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज 20,690 रुपये में लॉन्च हो सकता है। चीन में लॉन्च हुए 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 1,999 (करीब 23,800 रुपये) है। फिलहाल, ओप्पो ने मॉडल के ग्लोबली या भारतीय लॉन्चिंग की पुष्टि नहीं की है। चीन में इसके तीन कलर ऑप्शन- कैबेरिया ऑरेंज, ओशन ब्लू और सैंडस्टोन ब्लैक कलर हैं।
चीन में लॉन्च हुए ओप्पो ए1 5जी में 6.71-इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और पिक्सल डेनसिटी 391 ppi के साथ है। ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Android 13 पर आधारित ColorOS 13 के साथ है।
ओप्पो ए1 5जी में 67W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,000 एमएएच की बैटरी है। कथित तौर पर कंपनी 300W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सिस्टम पर भी काम कर रही है जिसे 4,450mAh बैटरी (सामान्य 4,600mAh बैटरी) के साथ जोड़ा गया है। उम्मीद है कि कंपनी इस साल के अंदर लॉन्च कर सकती हैं।
ओप्पो ए1 5जी में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक एलईडी फ्लैश पैनल के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल का सेंसर है। इस फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: