बहुत जल्दी Android Smartphone यूजर भी अपने फोन पर ChatGPT ऐप इंस्टॉल कर पाएंगे। हाल ही में कंपनी ने iPhone यूजर्स के लिए भी अपना ऐप लॉन्च किया था। वर्तमान में इस ऐप को केवल वेब ब्राउजर के जरिए प्रयोग किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित ओपनएआई ने घोषणा करते हुए कहा है कि वह अगले सप्ताह एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए चैटजीपीटी नामक अपना लोकप्रिय एआई चैटबॉट लॉन्च करेगा।
कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, “एंड्रॉइड के लिए चैटजीपीटी की घोषणा! ऐप अगले सप्ताह उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा, और आप आज से Google Play Store पर प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एंड्रॉयड ऐप का डिजाईन इंटरफेस काफी हद तक आईओएस ऐप के ही समान होगा। माना जा रहा है कि इसे सबसे पहले अमेरिका में रोल आउट किया जाएगा, फिर ग्लोबली जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बारे में अपने प्लान्स का खुलासा नहीं किया है। कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर पर “प्री-रजिस्टर” दबाकर ऐप के लाइव होने पर सूचित होने के लिए साइन अप कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Shopify ने ईजाद किया नया टूल, बताएगा-किसी मीटिंग में कितना पैसा बर्बाद हो रहा है
OpenAI ने ChatGPT के लिए एक नया “Custom Instructions” फीचर भी जारी किया है। यह फीचर यूजर्स को भविष्य की बातचीत के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) Chatbot के साथ कुछ भी शेयर करने की अनुमति देता है। कंपनी ने कहा, “कस्टम निर्देश वर्तमान में प्लस उपयोगकर्ताओं के लिए बीटा में उपलब्ध हैं, और हम जल्द ही सभी उपयोगकर्ताओं के लिए इसे लागू करने की योजना बना रहे हैं।” कंपनी ने एक ट्वीट में पूरी जानकारी देते हुए नए फीचर के बारे में बताया है।
इसमें कहा गया है कि यूजर्स नई बातचीत के लिए किसी भी समय कस्टम निर्देशों को संपादित या हटा सकते हैं। इसमें यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखने की बात कही गई है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
5 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
7 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines