OpenAI Provenance Classifier Tool: OpenAI ने नवंबर 2022 में जब से ChatGPT को पेश किया है तब से कंपनी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्लेटफार्म को और भी बेहतर करने के लिए कंपनी कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं अमेरिका और भारत के लिए साल 2024 काफी खास है क्योंकि दोनों देशों में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए हाल ही में कंपनी ने कई बड़े कदम उठाए हैं। साथ ही कंपनी एक Provenance Classifier Tool पेश करने की भी तैयारी कर रही है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं
रियल टाइम में मिलेंगे इलेक्शन के अपडेट
ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इन चुनावों से पहले एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रही है जिसके जरिए यूजर्स को रियल टाइम में चुनाव से जुड़े अपडेट मिलेंगे। हालांकि OpenAI ने इस दौरान एक अमेरिकी राजनेता की नकल करने वाले बॉट के डेवलपर पर बैन लगा दिया है। मीडिया कि एक रिपोर्ट के मुताबिक ओपनएआई ने स्टार्ट-अप डेल्फ़ी के अकाउंट को बैन कर दिया है, जिसने dean.bot तैयार किया था, जो एक वेबसाइट के जरिए से रियल टाइम में वोटर्स से बात कर सकता है।
ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?
AI के यूज पर पहला बैन!
यह पहला ऐसा उदाहरण है जहां ओपनएआई ने पॉलिटिकल काम्पैग्न्स में एआई के यूज को बैन किया है। वहीं इस मामले पर कंपनी का कहना है कि जो कोई भी कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए टूल से बॉट तैयार करता है, उसे इसकी यूसेज पॉलिसी का पालन करना होगा।
वीडियो से जानें 8 Crazy AI Tools
DALL-E यूजर्स के लिए भी की घोषणा
ChatGPT मेकर ने पहले भी इसको लेकर कहा था कि वह किसी भी टूल के दुरुपयोग पर सबसे पहले एक्शन लेगा और जल्द से जल्द इसे प्लेटफार्म से हटाएगा। कंपनी ने सिर्फ चैट करने वाले चैटबॉट्स ही नहीं बल्कि DALL-E यूजर्स के लिए भी बैन की घोषणा की है।
आ रहा एक नया Tool!
वहीं इससे बचने के लिए कंपनी एक Provenance Classifier Tool ला रही है, जो DALL-E द्वारा तैयार की गई तस्वीरों को पता लगाने में मदद करेगा। OpenAI इसे जल्द ही Journalist और Researchers सहित कुछ चुनिंदा यूजर्स के फीडबैक के लिए उपलब्ध कराने का प्लान बना रहा है। अब सवाल यह है कि ये काम कैसे करेगा? तो बता दें कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसके लिए आपको ऐसी किसी फोटो को टूल में डालना होगा जिसके बाद वह इसे स्कैन करके रिजल्ट्स से मैच करेगा। साथ ही फोटो के बारे में भी बताएगा। यह टूल फेक फोटोज का पता लगाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
6 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
8 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
11 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
13 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines