हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बच्चों के लिए बदल गया ChatGPT! लॉन्च हुआ नया मोड, टीनएजर्स को मिलेंगे ये खास फीचर्स और सेफ्टी

OpenAI ने टीनएजर्स की सेफ्टी के लिए  ChatGPT For Teen लॉन्च किया है. इसमें 13 से 17 साल के यूजर्स के लिए सेंसटिव कंटेंट पर पाबंदियां, पेरेंटल कंट्रल और खास सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे.

विज्ञापन
Open AI ने बच्चों के लिए लॉन्च किया ChatGPT. (Image Credit-Unsplash)

आज ChatGPT टीनएजर्स से लेकर बुजुर्ग तक हर उम्र के लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन टीन्स के लिए AI का इस्तेमाल थोड़ा अलग है, क्योंकि इस उम्र में संवेदनशील और नुककासन पहुंचाने वाली जानकारी का असर ज्यादा हो सकता है. इसी वजह से  OpenAI ने 13 से 17 के टीनएज यूजर्स के लिए अलग ChatGPT लॉन्च किया है. जिसका नाम ChatGPT for Teens है. इसका मकसद किशोरों को उम्र के हिसाब से सुरक्षित और बेहतर अनुभव देना है.

सेंसिटिव कंटेंट से रहेगी दूरी

टीनएज यूजर्स के अकाउंट में सेंसटिव कंटेट को कम करने वाली सेफ्टी डिफॉल्ट रूप से चालू रहेगी. ChatGPT बच्चों को उन कंटेंट से भी दूर रखेगा, जिन्हें बच्चों को नहीं जानना चाहिए. ChatGPT से कई तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं, ऐसे ऐसे सवालों से बच्चों को दूर रखेगा जिससे उन्हें या उनकी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है. वहीं ये मोड चालू रहने पर ChatGPT ज्यादा सावधानी से जवाब देता है. हालांकि OpenAI का कहना है कि कोई भी सेफ्टी सिस्टम हर स्थिति में पूरी तरह सही होने की गारंटी नहीं देता.

माता-पिता को मिलेंगे कई कंट्रोल

ChatGPT for Teens के तहत पेरेंट्स को भी कंट्रोल मिलेगा. इस व्यवस्था में पेरेंट्स अपने बच्चे का ChatGPT अकाउंट लिंक कर सकते हैं. पेरेंट्स कंट्रोल की मदद से माता-पिता बच्चों के लिए कुछ पाबंदियां लगा सकेंगे. इसके बाद वे कुछ फीचर्स और सेटिंग्स को मैनेज कर सकते हैं. इनमें सेंसटिव कंटेंट को कम करना, Voice Mode, Image Generation, Memory और Study Mode जैसी सुविधाएं शामिल हैं. माता-पिता चाहें तो Quiet Hours भी सेट कर सकते हैं, जिसके दौरान बच्चे के अकाउंट से ChatGPT इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

विज्ञापन

चैट नहीं पढ़ सकेंगे पेरेंट्स

इसमें पेरेंटल कंट्रोल का ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि माता -पिता अपने बच्चे की पूरी ChatGPT से बातचीत पढ़ सकेंगे. OpenAI के मुताबिक, पेरेंटल कंट्रोल से अभिभावकों को किशोर की चैट का सीधा एक्सेस या रियल-टाइम मॉनिटरिंग नहीं मिलती. कुछ गंभीर सुरक्षा स्थितियों में ही सीमित जानकारी के साथ नोटिफिकेशन भेजा जा सकता है.

पढ़ाई में भी मददगार बनेगा ChatGPT

इस सभी सेफ्टी फीचर्स का मकसद सिर्फ कंटेट को रोकना नहीं है. Open AI टीनएजर्स के लिए ChatGPT को पढ़ाई, सीखने और क्रिएटिव काम में उपयोगी बनाने पर भी जोर दे रहा है. जैसे माता-पिता Study Mode को अपने बच्चे के अकाउंट में डिफॉल्ट रूप से लागू कर सकते हैं, जिससे नई चैट पढ़ाई के दौरान ज्यादा गाइडेड तरीके से शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

18 साल की उम्र के बाद क्या होगा?

जब टीनएज अकाउंट होल्डर की उम्र 18 या उससे ज्यादा हो जाती है तो वह टीन एक्सपीरियंस से बाहर हो जाता है. इसके बाद टीन प्रोटेक्शन हट जाते हैं और यूजर को वयस्कों के लिए उपलब्ध सेटिंग्स और फीचर्स का एक्सेस मिलने लगता है.

ये भी पढ़ें- OnePlus-Samsung से Realme तक महंगे हुए फोन, 7 हजार रुपये तक बढ़ी कीमत, कहीं इनमें आपका पसंदीदा मॉडल तो नहीं?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola