हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

AI-जनरेटेड इमेज का पता लगा सकेंगे मिनटों में, OpenAI लाया खास टूल

OpenAI Image Detection Tool: OpenAI ने AI-जनरेटेड Photos का पता लगाने के लिए एक बहुत ही कमाल का टूल पेश किया है जिससे आप मिनटों में AI-जनरेटेड इमेज का पता लगा सकेंगे।

विज्ञापन

AI Image Detection Tool: आजकल AI के जरिए इमेज बनाना काफी आसान हो गया है। मार्केट में कई ऐसे टूल्स आ गए हैं जहां आप एक टेक्स्ट कमांड से जैसी चाहें वैसी फोटोज बना सकते हैं लेकिन आज इसका गलत तरह से भी यूज काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में OpenAI ने AI-जनरेटेड इमेज का पता लगाने के लिए एक खास टूल पेश किया है जो DALL-E 3 AI से बनी तस्वीरों का पता लगा सकता है। एक ब्लॉग पोस्ट में, कंपनी ने कहा कि टूल एआई का यूज करके यह पता लगा सकते है कि तस्वीर एआई-जनरेटेड है या नहीं।

Image Detection Classifier Tool

कंपनी ने इस टूल को ऐसे समय पर पेश किया है जब AI जनरेटेड इमेज का दुरुपयोग किया जा रहा है। ओपनएआई के अनुसार, इस नए टूल का नाम इमेज डिटेक्शन क्लासिफायर है जो यह पहचान सकता है कि क्या कोई तस्वीर DALL-E 3 AI इमेज जनरेटर का यूज करके बनाई गई थी। क्लासिफायर टूल DALL-E 3 द्वारा बनी तस्वीरों को पहचानने में लगभग 98 प्रतिशत तक सही रिजल्ट देता है, भले ही छवियों को क्रॉप किया गया हो, एडिट किया गया हो या उनकी उसके कलर और Saturation में बदलाव किया गया हो।

ये भी पढ़ें : Apple IPad Air और IPad Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

कितना सटीक ये टूल?

हालांकि, फोटो में ज्यादा बदलाव होने पर टूल की परफॉर्मेंस कम हो जाती है। इसके अलावा टूल OpenAI के DALL-E 3 के साथ बनाई गई तस्वीरों की पहचान करने में सबसे बेहतर टूल है, अन्य AI मॉडल से बनी तस्वीरों की पहचान करने में ये टूल उतना बेहतर नहीं है। क्लासिफायर मिडजर्नी जैसे इमेज जनरेटर से फोटो की पहचान करने में केवल 5 से 10 प्रतिशत सही रिजल्ट देता है।

गूगल भी पेश कर रहा है खास टूल

इसके अलावा आपको बता दें कि गूगल भी एक खास टूल पेश कर रहा है जिसका नाम About this Image टूल है। कंपनी का ये स्पेशल टूल आपको बताएगा कि इमेज को इंटरनेट पर सबसे पहले कब इंडेक्स किया गया और इसके सिमिलर रिजल्ट भी दिखाएगा। यहां तक कि आप इस टूल से ये भी जान सकते हैं कि फोटो को सबसे पहले कहां स्पॉट किया गया था। बैकग्राउंड इंफो की मदद से यूजर्स इमेज की ऑथेंटिसिटी को कंफर्म कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें