हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ChatGPT यूजर्स के लिए खुशखबरी! OpenAI लॉन्च किया GPT-5.4 Mini और GPT-5.4 Nano, फ्री में मिलेगा नया AI

अब AI और भी सस्ता और तेज हो गया है. OpenAI ने नए GPT-5.4 Mini और Nano मॉडल लॉन्च किए हैं, जो फ्री यूजर्स तक को बेहतर परफॉर्मेंस देंगे. जानिए कैसे ये छोटे मॉडल बड़े काम आसान बना देंगे.

विज्ञापन
OpenAI लॉन्च किया GPT-5.4 Mini और GPT-5.4 Nano.

Open AI Launched GPT 5.4 Mini and Nano 5.4: AI की दुनिया में एक बार फिर बड़ा अपडेट आया है. OpenAI ने अपने नए हल्के लेकिन दमदार मॉडल GPT-5.4 Mini और GPT-5.4 Nano लॉन्च कर दिए हैं. खास बात यह है कि अब महंगे प्लान के बिना भी यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी. कंपनी का दावा है कि ये छोटे मॉडल पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट और किफायती हैं, जिससे कोडिंग से लेकर ऑटोमेशन तक के काम आसान हो जाएंगे.

क्या है GPT-5.4 Mini और Nano

OpenAI ने अपने नए छोटे मॉडल्स GPT-5.4 Mini और GPT-5.4 Nano को पेश किया है, जो कंपनी के अनुसार अब तक के सबसे एडवांस लाइटवेट मॉडल हैं. ये खास तौर पर उन कामों के लिए बनाए गए हैं जहां स्पीड और एफिशिएंसी ज्यादा जरूरी होती है, जैसे कोडिंग, ऑटोमेशन और मल्टी-एजेंट वर्कफ्लो.

GPT-5.4 से कैसे अलग हैं ये मॉडल

हाल ही में आए GPT-5.4 को कंपनी ने प्रोफेशनल और डेवलपर लेवल के कामों के लिए डिजाइन किया है. वहीं Mini और Nano को हल्के और तेज कामों के लिए तैयार किया गया है. यानी जहां GPT-5.4 भारी और जटिल टास्क संभालता है, वहीं ये छोटे मॉडल तेजी से छोटे-छोटे काम निपटाते हैं.

विज्ञापन

GPT-5.4 Mini की खासियत

GPT-5.4 Mini पुराने GPT-5 Mini की जगह लेता है और इसमें कोडिंग, रीजनिंग और टूल यूज़ में बड़ा सुधार किया गया है. कंपनी के मुताबिक यह मॉडल पहले से दोगुना तेज चलता है और कई मामलों में GPT-5.4 के करीब परफॉर्म करता है. इसलिए यह चैटबॉट्स, कोडिंग टूल्स और रियल-टाइम AI ऐप्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है.

GPT-5.4 Nano किस काम का है?

Nano इस सीरीज का सबसे छोटा मॉडल है, जिसे आसान लेकिन ज्यादा मात्रा में होने वाले कामों के लिए बनाया गया है. जैसे डेटा क्लासिफिकेशन, रैंकिंग, डेटा एक्सट्रैक्शन और बैकग्राउंड ऑटोमेशन. जहां बड़े मॉडल प्लानिंग करते हैं, वहीं Nano छोटे-छोटे टास्क संभालकर पूरे सिस्टम को तेज बनाता है.

विज्ञापन

मल्टी-एजेंट वर्कफ्लो में कैसे काम करेगा?

OpenAI के अनुसार, ये मॉडल्स ऐसे सिस्टम के लिए बनाए गए हैं जहां कई AI मॉडल मिलकर एक काम करते हैं. इसमें बड़ा मॉडल तय करता है कि क्या करना है, जबकि छोटे मॉडल अलग-अलग स्टेप्स जैसे डेटा निकालना, कोड चेक करना या फाइल सर्च करना संभालते हैं. इससे खर्च कम होता है और काम तेजी से पूरा होता है.

कहां-कहां मिलेगा इस्तेमाल

GPT-5.4 Mini अब ChatGPT, API और Codex में उपलब्ध है, जबकि Nano मुख्य रूप से डेवलपर्स के लिए API के जरिए दिया गया है. खास बात यह है कि ChatGPT के Free और Go प्लान वाले यूजर्स भी अब Thinking ऑप्शन के जरिए Mini मॉडल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

कीमत और फायदा क्या होगा?

हालांकि भारत के लिए अलग से कीमत का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी का कहना है कि Nano सबसे सस्ता मॉडल है और Mini की कीमत भी GPT-5.4 से कम है. इसका मतलब है कि डेवलपर्स को कम खर्च में बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी और आम यूजर्स को बिना महंगे प्लान लिए ही ज्यादा स्मार्ट AI का फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- अब Instagram पर भेजें Robot या Demon की आवाज में वॉइस नोट्स! इन 8 नए इफेक्ट्स से मजेदार बनाएं चैट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola