ChatGPT Pulse: आपका नया पर्सनल असिस्टेंट, याद दिलाएगा बर्थडे गिफ्ट, सजेस्ट करेगा रेस्टोरेंट, कैसे करेगा काम?

OpenAI का नया ChatGPT Pulse फीचर Pro यूजर्स के लिए पेश किया गया है. यह आपकी चैट हिस्ट्री, फीडबैक और जुड़े ऐप्स से पर्सनलाइज्ड अपडेट्स देता है, जिससे हर दिन आप अपने गोल्स और जानकारी पर जल्दी और स्मार्ट तरीके से काम कर सकते हैं.

OpenAI ने नया ChatGPT Pulse लॉन्च किया.

OpenAI ने नया ChatGPT Pulse लॉन्च किया. (News 24 GFX)

विज्ञापन

OpenAI ने अपने मोबाइल ऐप में ChatGPT Pulse का प्रीव्यू पेश किया है. यह नया फीचर Pro यूजर्स के लिए अवेलेबल है. Pulse का मकसद है आपके लिए पर्सनलाइज्ड अपडेट्स और रिसर्च तैयार करना, जो आपकी चैट, फीडबैक और जुड़े ऐप्स (जैसे कैलेंडर और जीमेल) के रेफेरेंस पर तैयार होते हैं.

हर दिन आपके लिए क्यूरेटेड अपडेट

Pulse हर सुबह आपको एक क्यूरेटेड फीड देता है. इसमें छोटे विजुअल कार्ड होते हैं जिन्हें आप जल्दी स्कैन कर सकते हैं या विस्तार से पढ़ सकते हैं. अपडेट्स में शामिल हो सकते हैं-

विज्ञापन
  • अक्सर डिस्कस किए गए टॉपिक्स पर फॉलो-अप
  • घर पर बनाने के लिए हेल्दी डिनर आइडियाज
  • लंबी अवधि के गोल्स (जैसे ट्रायथलॉन ट्रेनिंग) के अगले कदम

ऐप और कैलेंडर के साथ इंटिग्रेशन

Pulse Gmail और Google Calendar से जुड़कर और भी सटीक सुझाव देता है. उदाहरण के लिए-

  • मीटिंग का एजेन्डा ड्राफ्ट करना
  • बर्थडे गिफ्ट की याद दिलाना
  • ट्रिप के लिए रेस्टोरेंट की सिफारिशें

आप चाहें तो ये इंटिग्रेशन कभी भी ऑन या ऑफ कर सकते हैं.

Photo By: OpenAI.com

आप तय करें क्या दिखे

Pulse में आप यह कंट्रोल कर सकते हैं कि आपको कौन-से अपडेट्स चाहिए. Curate बटन दबाकर आप बता सकते हैं-

विज्ञापन
  • लोकल इवेंट्स की वीकली रिपोर्ट
  • नई स्किल सीखने के टिप्स
  • किसी खास खेल या सब्जेक्ट पर अपडेट्स

फीडबैक देना भी आसान है- आप लाइक या डिसलाइक देकर Pulse को और पर्सनलाइज कर सकते हैं.

विज्ञापन

बचेगा टाइम

Pulse का मकसद है आपको अनावश्यक स्क्रॉलिंग से बचाना. हर सुबह आपको सिर्फ़ वही अपडेट्स मिलते हैं जो उस दिन उपयोगी हैं. आप किसी भी अपडेट को विस्तार से पढ़ सकते हैं, सेव कर सकते हैं या फॉलो-अप पूछ सकते हैं. इससे आप अपने गोल्स पर जल्दी और स्पष्ट रूप से आगे बढ़ सकते हैं.

ChatGPT Lab से मिली इनसाइट्स

OpenAI ने Pulse को बेहतर बनाने के लिए कॉलेज छात्रों के साथ फीडबैक लिया. छात्रों ने बताया कि Pulse की उपयोगिता तब बढ़ती है जब वे ChatGPT को बताते हैं कि उन्हें क्या देखना है. इस अनुभव के आधार पर फीडबैक विकल्प और अधिक आसान बनाए गए हैं.

विज्ञापन

ऐसे करेगा काम

ChatGPT Pulse लगातार आपके यूज के पैटर्न का एनालिसिस करता है और आपकी जरूरतों के मुताबिक रिजल्ट देता है. यह आपके चैट लॉग, मेमोरी सेटिंग्स और जुड़े हुए सर्विसेज जैसे कई डेटा सोर्स का यूज करता है. अगर आप Gmail या Google Calendar को जोड़ते हैं, तो Pulse उसको भी ध्यान में रखकर और ज्यादा रिलेटेड दे सकता है. Pulse अभी प्रीव्यू स्टेज में है. कभी-कभी यह पूरी तरह सही नहीं हो सकता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ