हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Online Shopping Tips: ऑनलाइन सेल में शॉपिंग करते समय याद रखें 3 बातें

Online Shopping Tips: अगर आप भी ऑनलाइन सामान खरीदना पसंद करते हैं तो इन 3 बातों का जरूर ध्यान रखें नहीं तो आपका नुकसान भी हो सकता है। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Online Shopping Tips: फ्लिपकार्ट, अमेजन, क्रोमा और विजय सेल्स समेत कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस वक्त सेल जारी है। सेल में इस वक्त गैजेट्स से लेकर Home Appliances समेत हर तरह के प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। नो कॉस्ट ईएमआई से लेकर कैशबैक ऑफर तक सेल में खरीदारी के कई ऑप्शंस मिलते हैं। हालांकि सेल के दौरान कई बार तो कुछ लोगों के साथ फ्रॉड भी हो जाता है। फोन के डिब्बे में कई बार लोगों को साबुन मिला है जिसके बाद कई बार तो रिफंड भी नहीं मिलता। ऐसे में अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो आप इस तरह के धोखे से बच सकते हैं।

No Cost EMI

जब भी कोई सामान खरीदें तो No Cost EMI ऑप्शन अच्छे से जरूर चेक करें। इस EMI ऑप्शन में प्रोडक्ट की पूरी कीमत रहती है और कई बार तो कुछ प्रोडक्ट्स में ब्याज का कुछ हिस्सा उस MRP अमाउंट में जोड़ लिया जाता है। प्रोडक्ट को इसके बाद नो कॉस्ट EMI की स्कीम बताकर ग्राहक को गुमराह किया जाता है। ऐसा देखा गया है कि कम बिकने वाले प्रोडक्ट पर कंपनियां ज्यादा बेहतर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर करती हैं।

ये भी पढ़ें : Apple IPad Air और IPad Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ

Return Policy

सेल के दौरान जब भी कोई सामान खरीदें तो सबसे पहले ये चेक करें कि उस प्रोडक्ट की रिटर्न पॉलिसी क्या है। जी हां, हम में से बहुत से लोग आज भी ज्यादा डिस्काउंट देखकर प्रोडक्ट फटाक से ऑर्डर कर देते हैं लेकिन पसंद न आने पर या खराब क्वालिटी के चलते उसे बाद में रिटर्न नहीं कर पाते क्योंकि कुछ प्रोडक्ट्स पर कंपनियां नो Return Policy देती हैं। ऐसे में आप जब भी कोई सामान ऑर्डर करें तो पहले इस बात की अच्छे से जांच कर लें। आजकल कंपनियां प्रोडक्ट शोकेस में तो सुंदर तस्वीरें लगा देती हैं लेकिन रियल में प्रोडक्ट कैसा है इसे भी जरूर चेक करें। आप इसके लिए प्रोडक्ट का रिव्यू चेक कर सकते हैं।

Discount 

सेल के दौरान कई बार कुछ प्रोडक्ट्स तो आधी कीमत पर मिल जाते हैं लेकिन ऐसे प्रोडक्ट्स को पहले अच्छे से चेक कर लें। अक्सर ऐसा देखा गया है कि डिस्काउंट या तो लॉन्च हुए प्रोडक्ट पर मिलता है ताकि सामान की मार्केटिंग फ्री में हो जाए या दूसरा ऐसे सामान पर जिनका कंपनी स्टॉक क्लियर करना चाहती है। ऐसे में हमेशा सोच समझकर नया प्रोडक्ट खरीदें क्योंकि आप उसे पहले खरीद रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें