Online Order Fake Delivery Scam: इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग बाजार बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कई बड़ी कंपनियां लोगों को ऑफर देती है। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियां मोटा मुनाफा कमा रही है। इसके साथ ही ग्राहक भी हर महीने लगभग हजारों रुपये की बचत कर लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अधिकतर लोग फ्रॉड से बचने के लिए अलग-अलग तरह की सावधानियां बरतते हैं। इन दिनों बहुत ही तेजी से लोग डिलिवरी स्कैम (What is delivery scam) के शिकार हो रहे हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो क्या है डिलिवरी स्कैम और इससे बचाव करने के तरीके जरूर जानें।
क्या है डिलिवरी स्कैम?
किसी भी वेबसाइट से ऑनलाइन सामान खरीदते समय लोग कैश ऑन डिलीवरी, यूपीआई या फिर कोई ऑनलाइन मैथड का चयन करते हैं। आमतौर पर लोगों को कैश ऑन डिलीवरी लेते समय ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर सामान की कीमत ज्यादा हो तब ऑटीपी (What is OTP Delivery Scam) देना अनिवार्य है। वहीं, अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तब भी ओटीपी देना जरूरी है। स्कैमर्स डिलिवरी स्कैम भी ओटीपी के जरिए ही करते हैं।
ये भी पढ़ें- Online Scams: पार्ट टाइम जॉब करना व्यक्ति को पड़ा भारी, ठगों ने लूट लिए लाखों रुपये
ऐसे होते हैं डिलिवरी स्कैम के शिकार
स्कैमर्स लोगों को डिलिवरी स्कैम का शिकार बनाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इनमें ऑटीपी, डिस्काउंट कूपन, कैशबैक कूपन, बम्पर लॉटरी टिकट और फ्री रिचार्ज शामिल हैं। ज्यादातर लोग लालच में आकर स्कैम के शिकार हो जाते हैं। डिलिवरी स्कैम (Online Delivery Scam) करने वाले पहले कॉल पर बात कर डिलिवरी में देरी या फिर एड्रेस गलत होने की बात करते हैं। उनके झांसे में आने के बाद रिक्वेस्ट मनी भेजकर वे लोग बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं।
ऑफलाइन भी हो सकते हैं डिलिवरी स्कैम के शिकार
शॉपिंग करने वाले लोग केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी डिलिवरी स्कैम के शिकार हो रहे हैं। ऐसा तभी होता है जब स्कैमर्स आपके घर डिलिवरी ब्वाय बन कर जाते हैं। डिलिवरी स्कैम करते समय वो लोग आपसे पहले पेमेंट करने के लिए कह सकते हैं। इसके बाद फोन नम्बर पर ओटीपी या फिर लिंक भेजकर स्कैम हो सकता है।
डिलिवरी स्कैम से कैसे बचें?
- डिलिवरी स्कैम से बचने के लिए कैश ऑन डिलिवरी की जगह ऑनलाइन पेमेंट करें।
- सामान लेते समय डिलिवरी ब्वाय से आई-कार्ड जरूर मांगे। डिलिवरी ब्वाय फ्रॉड या स्कैमर हो सकता है।
- डिलिवरी ब्वाय पर शक होने पर किसी भी तरह की निजी जानकारी साझा करने से बचें।
- पेमेंट करते समय लिंक और ओटीपी को ध्यान से देखें। अननॉन लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- डिलिवरी स्कैम होने पर कंज्यूमर कॉर्ट में शिकायत कर सकते हैं।
- ई-कॉमर्स कंपनी को फ्रॉड की जानकारी जरुर दें। इसके अलावा रिफंड के लिए रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
5 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
8 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
9 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
11 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines