सावधान! Delivery Scam कहीं आपको न बना ले शिकार, ऐसे जाल में फंसाते हैं शातिर, जानें बचाव का तरीका
Edited By Simran Singh

delivery scam
Edited By Simran Singh

delivery scam
Online Order Fake Delivery Scam: इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग बाजार बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी कई बड़ी कंपनियां लोगों को ऑफर देती है। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियां मोटा मुनाफा कमा रही है। इसके साथ ही ग्राहक भी हर महीने लगभग हजारों रुपये की बचत कर लेते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अधिकतर लोग फ्रॉड से बचने के लिए अलग-अलग तरह की सावधानियां बरतते हैं। इन दिनों बहुत ही तेजी से लोग डिलिवरी स्कैम (What is delivery scam) के शिकार हो रहे हैं। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो क्या है डिलिवरी स्कैम और इससे बचाव करने के तरीके जरूर जानें।
किसी भी वेबसाइट से ऑनलाइन सामान खरीदते समय लोग कैश ऑन डिलीवरी, यूपीआई या फिर कोई ऑनलाइन मैथड का चयन करते हैं। आमतौर पर लोगों को कैश ऑन डिलीवरी लेते समय ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर सामान की कीमत ज्यादा हो तब ऑटीपी (What is OTP Delivery Scam) देना अनिवार्य है। वहीं, अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तब भी ओटीपी देना जरूरी है। स्कैमर्स डिलिवरी स्कैम भी ओटीपी के जरिए ही करते हैं।
स्कैमर्स लोगों को डिलिवरी स्कैम का शिकार बनाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इनमें ऑटीपी, डिस्काउंट कूपन, कैशबैक कूपन, बम्पर लॉटरी टिकट और फ्री रिचार्ज शामिल हैं। ज्यादातर लोग लालच में आकर स्कैम के शिकार हो जाते हैं। डिलिवरी स्कैम (Online Delivery Scam) करने वाले पहले कॉल पर बात कर डिलिवरी में देरी या फिर एड्रेस गलत होने की बात करते हैं। उनके झांसे में आने के बाद रिक्वेस्ट मनी भेजकर वे लोग बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं।
शॉपिंग करने वाले लोग केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन भी डिलिवरी स्कैम के शिकार हो रहे हैं। ऐसा तभी होता है जब स्कैमर्स आपके घर डिलिवरी ब्वाय बन कर जाते हैं। डिलिवरी स्कैम करते समय वो लोग आपसे पहले पेमेंट करने के लिए कह सकते हैं। इसके बाद फोन नम्बर पर ओटीपी या फिर लिंक भेजकर स्कैम हो सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: