Online Bank Fraud : बिना ओटीपी, बैंक अकाउंट डिटेल और यहां तक कि बिना किसी फोन कॉल के धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं।आइए जानते कि यह कैसे होता है ये फ्रॉड और इससे सुरक्षित रहने के लिए आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
आए दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार में हुआ है, जहां एक फोन कॉल और ओटीपी के बिना ही एक बैंक खाता खाली हो गया। प्रत्येक उपयोगकर्ता को इस प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में पता होना चाहिए, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी की संभावना कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें :- Alert! इस बैंक के ग्राहक संभल जाएं, हो रहा है फर्जीवाड़ा, लग सकता है लाखों का चूना
क्या था मामला?
आईपीएस पंकज नैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर, लोगों को जानकारी दी की कैसे जमीन की रजिस्ट्री के जरिए घोटाले किए जा रहे हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की आंध्र प्रदेश की भूमि पोर्टल वेबसाइट से ग्राहको की पर्सनल जानकारी जैसे नाम, आधार कार्ड, बायोमेट्रिक डिटेल्स और उंगलियों के निशान निकाले गए थे। बाद में फर्जी फिंगरप्रिंट और आधार कार्ड की मदद से बैंक खाते खाली कर दिए गए।
Online Bank Fraud : AePS सिस्टम से धोखाधड़ी
बैंकिंग प्रोसेस को सरल बनाने के लिए, सरकार ने आधार कार्ड और बायोमेट्रिक डिटेल्स -आधारित कैश विड्रॉल सुविधा शुरू की थी, जिसे एईपीएस सेवाओं के रूप में जाना जाता है। इस सेवा का उपयोग करके ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। इस सेवा का उपयोग उन क्षेत्रों में किया जाता है जहां बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं है। ऐसी जगहों पर कई एजेंट आधार और बायोमेट्रिक कैश विड्रॉल की सुविधा देते हैं।
यह भी पढ़ें :- Bank Fraud Alert: इन 3 मैसेज को करें इग्नोर, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली!
इस घोटाले से खुद को कैसे बचाएं?
- आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी हमेशा सुरक्षित रखनी चाहिए। इसके लिए मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करना शरू करें।
- यूजर्स को UIDAI की वेबसाइट से आधार कार्ड बायोमेट्रिक डेटा लॉक करना चाहिए।
- नए सिम कार्ड या किसी अन्य चीज के लिए आधार और बायोमेट्रिक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें।
- आधार कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए।
- इन टिप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकते हैं और अपने बैंक खाते कि सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
4 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
8 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
10 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
11 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
12 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines